HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
सुपर स्टार बनना लिखा है अभिषेक की कुंडली में!
बॉलीवुड में स्टार का दर्जा पा चुके अभिषेक बच्चन के पास इन दिनों 14 फिल्में हैं,जो शाहरुख,ऋतिक,सलमान और उनके पिता अमिताभ बच्चन से कहीं ज्यादा हैं। तो क्या ये मान लेना चाहिए कि बॉलीवुड के अगले सुपर स्टार अभिषेक बच्चन हैं? वैसे, फिल्मी पंडित ये कहने का जोखिम नहीं उठाना चाहते, लेकिन वो इतना मान रहे हैं कि अभिषेक में सुपर स्टार बनने की संभावनाएं हैं।
 
लेकिन, 5 फरवरी 1976 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में मुंबई में जन्मे अभिषेक बच्चन की जन्मकुंडली की मानें तो उनमें सुपर स्टार बनने की न केवल संभावनाएं हैं,बल्कि वो बॉलीवुड में नंबर-1 की दौड़ में भी शामिल होंगे। लेकिन, ये वक्त आने में कुछ वक्त है।
 
ज्योतिषी राम शास्त्री के मुताबिक अभिषेक का जन्म शनि की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 12 माह 5 दिन रहा। अभिषेक की कुंडली में चंद्र द्वितीय भाव में होने से परिवार का पूर्ण सुख और पत्नी का ‍‍विशेष प्रेम मिलता है। मीन का चंद्रमा होने से जातक कवि, कलाकार और धनवान होता है। अभिषेक को इसी प्रभाव ने धनवान और कलाकार बनाया है।
 
अभिषेक की कुंडली तुला लग्न व मीन राशि की है। अभिषेक लग्न में स्थित तुला के राहु के कारण करियर के शुरुआती दौर में कुछ नहीं कर पाए। लेकिन, अपने करियर की सबसे बड़ी हिट बंटी और बबली उन्होंने पिता के सानिध्य में ही दी। यानी पिता की छत्रछाया में सफलता मिली। इसकी वजह है चतुर्थेश और पंचमेश का दशम भाव में होना।
 
वर्तमान में अभिषेक को शुक्र की महादशा चल रही है। यह 10 फरवरी 2002 को प्रारंभ हुई थी। 10 फरवरी 2022 को समाप्त होगी। उनकी कुंडली में 6 नवंबर 2009 से 6 जनवरी 2011 तक शुक्र में केतु की दशा है,जो स्वास्थय को लेकर परेशान कर सकती है। हालांकि, इस दौरान उनके पिता बनने का योग है। अभिषेक की कुंडली में मार्च 2010 से जुलाई 2012 के बीच संतान का योग है। हां, कर्क का शनि अभिषेक के ‍लिए कष्टप्रद हो सकता है विशेषकर संतान के लिए। अत: शनि की शांति अवश्य कराना चाहिए।
 
जहां तक करियर का सवाल है तो मार्च 2012 से जनवरी 2013 के बीच वो अपने करियर में व्यवसायिक शिखर को छूएंगे। इस दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे।


4623
ताजातरीन / What's Hot
राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में दो और भारतीय पहुंचे
सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 55 रनों से पीटा
धाराप्रवाह तमिल बोलकर ऐश्वर्या ने सबको चौंकाया
एक परिवार जिसमें हैं 200 सदस्य
तिहाड़ के 201 कैदी एचआईवी पीड़ित
मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में तूफान
आईटीएफ से हर्जाना मांगेगा पाकिस्तान
बाबा रामदेव अगले लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार