HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
आंध्र सरकार ने डेक्कन चार्जर्स से आईपीएल से हटने को कहा

हैदराबाद, 10 फरवरी

आंध्र प्रदेश सरकार ने डेक्कन चार्जर्स टीम से कहा है कि अगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण का पहला मैच हैदराबाद में नहीं खेला जाता है, तो वह इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट से हट जाए।

प्रदेश के खेल मंत्री के. वेंकट रेड्डी ने पत्रकारों से बुधवार को कहा कि उन्होंने डेक्कन चार्जर्स क्लब के कर्ताधर्ताओं से कह दिया है कि उद्घाटन समारोह और पहला मैच हैदराबाद में नहीं खेले जाने की सूरत में वे आईपीएल से हट जाएं।

रेड्डी ने कहा, "मैंने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी एक पत्र लिखा है। मैंने अध्यक्ष से मांग की है कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स का मैच कराने को लेकर कदम उठाएं।"

पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर राज्य में जारी आंदोलन के मद्देनजर आईपीएल प्रबंधन ने 12 मार्च को कोलकाता नाइट राइर्ड्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेले जाने वाले उद्घाटन मुकाबले को हैदराबाद से हटाकर मुंबई में कराने का फैसला किया है।

राज्य सरकार का दावा है कि आईपीएल प्रबंधन ने यह फैसला किसी से बातचीत के बगैर लिया है। राज्य सरकार के मुताबिक उसने उपयुक्त सुरक्षा मुहैया करने का वादा किया था लेकिन इसके बावजूद उद्घाटन मैच को मुंबई में कराने को लेकर एकतरफा फैसला लिया गया।



7226
ताजातरीन / What's Hot
सुपर किंग्स की बत्ती गुल, डेक्कन चार्जर्स ने दी 31 रनों से करारी शिकस्त
डेक्कन के खिलाफ सुपर किंग्स को मिला 191 रनों का लक्ष्य
'अंधविश्वासी' शाहरुख जीत के बावजूद नहीं झूमे !
बल्लेबाजों ने किया निराश : कुंबले
महिला विधेयक वर्तमान रूप में ही पारित होगा : मोइली
शाहरुख के बांकुरों ने रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से धोया
अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
बच्चे की मौत से सिमॉन कावेल का दिल टूटा
   
 
मनोरंजन
किम करदशियाँ ने खिंचवाईं न्यूड फोटो
सोशलाइट निकोल रिची, रियलिटी स्टार किम करदशियाँ और अदाकारा सेलमा ब्लेयर ने एक फोटो शूट के लिए न्यूड फोटो खिंचवाए हैं।
 अलग हुए जेनिफर और जैमी केनेडी
 माइकल जैक्सन के फर्नीचर की होगी नीलामी
 बच्चे की मौत से सिमॉन कावेल का दिल टूटा
 अवकाश ग्रहण नहीं करेंगे विलिस
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष