HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
मेरे कॅरिअर की सबसे बेहतरीन फिल्म है रॉकेट सिंह : रणबीर कपूर

मुंबई, 7 दिसंबर

फिल्‍म ‘वेक अप सिड’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की सफलता के बाद अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकार बन गए है। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी ने तो बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा कर मानो रणबीर को सुपरस्टार की गिनती में ला कर खड़ा कर दिया है।

सिनेमा जगत के लोकप्रिय कलाकार ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के लिए फिल्‍म निर्माता-निर्देशकों की मांग बढ़ गई है।

इस समय रणबीर कपूर लहर चल रही है। दर्शकों के कारण रणबीर निर्माताओं के भी चहेते बन गए हैं। अब रणबीर ये मान सकते हैं कि बॉलीवुड में उन्होंने अपने पैर जमा लिए हैं। अब उनकी काम की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है क्योंकि उनके फैन अब उनसे और बेहतर की उम्मीद करने लगे हैं।

रणबीर की आगामी फिल्म ‘रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर’ है। रणबीर के अलावा यशराज फिल्म्स और शिमित अमीन जैसे सफल लोग इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।

संवाददाताओं से हुई बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में पूछने पर रणबीर कहते हैं कि ‘रॉके‍ट‍ सिंह में काम करने के अनुभव शानदार रहा और इस फिल्म के निर्माण के दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को भी मिला, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि फिल्म के ऊपर या उससे बड़ा कोई नहीं होता।‘

किरदार के बारे में पूछने पर रणबीर जवाब देते हैं ‘मैं गर्व से कह सकता हूँ कि ‘रॉकेट सिंह’ मेरे कॅरिअर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। ना मेरे करियर की बल्कि इसे हाल ही सभी फिल्मों में श्रेष्ठ माना जा सकता है।‘

रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘राजनीति’ को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं, जो उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्मों से हटकर है। कम समय में कलाकार को इतनी अलग भूमिकाएँ निभाने को कहाँ मिलती है। ‘सही बात है। मेरी ये सभी फिल्में एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं और सभी फिल्में उम्दा बनी हैं।‘

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि फिल्म प्रमोट करना शूटिंग करने से भी ज्यादा कठिन है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से वे बेहद व्यस्त हैं। ‘वेक अप सिड’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का प्रमोशन। बीच में ‘राजनीति’ की शूटिंग। और अब ‘रॉकेट सिंह’। रणबीर बताते हैं। ‘मेरी पिछली फिल्मों की ही चर्चा खत्म नहीं हुई है और ‘रॉकेट सिंह’ रिलीज होने वाली है। आराम करने का समय नहीं है, लेकिन मैं ‍इस समय को पूरी तरह से एंज्वाय कर रहा हूँ।‘



4860
ताजातरीन / What's Hot
इरफान की कोशिशें नाकाम, डेक्कन ने किंग्स इलेवन को 6 रन से हराया
वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत्त शर्मा का निधन
हेडन-रैना की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 5 विकेट से पीटा
एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी
भारत में विमान अपहरण के दोषियों को सजा-ए-मौत
Damian is the only man in my life: Pamela
'Love Sex Aur Dhokha': Film Review
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
 पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार