HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
राष्ट्रमंडल खेल: बुधवार से शुरू होगा सुरक्षा अभ्यास

नई दिल्ली, 9 फरवरी

अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल संबंधी तैयारियों का जायजा लेने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा।

राजधानी से लगे हरियाणा के शहर फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच व्यवहार और समन्वय की जांच के साथ-साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा के निर्धारित मानकों और स्तरों पर काम करने की कार्यकुशलता की जांच की जाएगी।

सुरक्षा कार्य में गृह मंत्रालय के अलावा दिल्ली हवाई अड्डा, जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सुरक्षा शाखा, विशेष शाखा, केंद्रीय सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स, गुप्तचर एजेंसियां, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली फायर सर्विस जैसे कई तरह के विभागों को शामिल किया जाएगा।

इसके लिए कर्णी सिंह रेंज में एक अस्थाई सुरक्षा कमांड स्थल बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस, आयोजन समिति और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया गया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रत्येक घटना पर विशेष निगाह रखी जाएगी। इसके लिए अभ्यास अभी से शुरू किया जा रहा है और इसमें सभी तरह के विभाग मिलकर काम करेंगे।"

बुधवार को कर्णी सिंह रेंज में एक निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिस दौरान तमाम एजेंसियां सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर नजर रखेंगी। इसके तहत खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से होटल तक पहुंचाना और फिर वहां से आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने का काम भी किया जाएगा। यह सब पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तमाम सुरक्षा एजेंसियां इसी तरह का अभ्यास 28 फरवरी से 13 मार्च तक राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होने वाले हॉकी विश्व कप के दौरान भी करेंगी। विश्व कप में पाकिस्तान, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी।

तीसरे चरण का सुरक्षा अभ्यास 7-13 मार्च के बीच यमुना स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान होगा। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा संबंधी अभ्यास का काम इसके शुरू होने तक जारी रहेगा।



7201
ताजातरीन / What's Hot
सुपर किंग्स की बत्ती गुल, डेक्कन चार्जर्स ने दी 31 रनों से करारी शिकस्त
डेक्कन के खिलाफ सुपर किंग्स को मिला 191 रनों का लक्ष्य
'अंधविश्वासी' शाहरुख जीत के बावजूद नहीं झूमे !
बल्लेबाजों ने किया निराश : कुंबले
महिला विधेयक वर्तमान रूप में ही पारित होगा : मोइली
शाहरुख के बांकुरों ने रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से धोया
अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
बच्चे की मौत से सिमॉन कावेल का दिल टूटा
   
 
मनोरंजन
किम करदशियाँ ने खिंचवाईं न्यूड फोटो
सोशलाइट निकोल रिची, रियलिटी स्टार किम करदशियाँ और अदाकारा सेलमा ब्लेयर ने एक फोटो शूट के लिए न्यूड फोटो खिंचवाए हैं।
 अलग हुए जेनिफर और जैमी केनेडी
 माइकल जैक्सन के फर्नीचर की होगी नीलामी
 बच्चे की मौत से सिमॉन कावेल का दिल टूटा
 अवकाश ग्रहण नहीं करेंगे विलिस
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष