लंदन, 9 फरवरी
हॉलीवुड की अदाकारा ड्रियू बैरीमोर की कार लास एंजेलिस की सड़क पर एक पापराजी (मशहूर हस्तियों का पीछा करने वाले फ्रीलांस फोटोग्राफर) की कार से टकरा गई।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉटकॉम' के अनुसार अभिनेत्री की कार के लाल बत्ती पर रुकने से उसका पीछा कर रही कार उससे टकरा गई।
सोमवार को बेवर्ली हिल्स स्थित एक हेयर सैलून से बैरीमोर के निकलने के तुरंत बाद यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद अभिनेत्री अपनी कार से बाहर निकली और एक अज्ञात फोटोग्राफर पर चिल्लाने लगी। दुर्घटना में बैरीमोर को कोई चोट नहीं आई।