HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
हीरो होंडा का किंग्स इलेवन पंजाब के अधिग्रहण से इंकार

नई दिल्ली/चण्डीगढ़, 10 फरवरी

मुंजाल बंधुओं के हीरो समूह ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजी क्लब किंग्स इलेवन पंजाब का अधिग्रहण कर लिया है।

हीरो समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, "अधिग्रहण की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। न तो हीरो समूह ने किंग्स इलेवन का अधिग्रहण किया है और न ही इस संबंध में किसी तरह की बातचीत चल रही है।"

किंग्स इलेवन पंजाब पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया, करण पॉल, मोहित और गौरव बर्मन का स्वामित्व है।

किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल श्रीवत्स ने इस संबंध में कहा, "यह सत्य नहीं है। यह बिल्कुल निराधार बात है। हमने किंग्स इलेवन को किसी के हाथ नहीं बेचा है। ये सब महज अटकलें हैं।"

श्रीवत्स ने कहा कि वह नहीं जानते कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं। उन्होंने कहा, "हम भी इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं। मुझे कुछ समय दीजिए, चीजें साफ हो जाएंगी।"

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा हैं। टॉम मूडी इस टीम के कोच हैं।

हीरो होंडा समूह ने आईपीएल की एक अन्य फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ अपने प्रयोजक संबंधी करार पर बने रहने की बात कही।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "हीरो होंडा दिल्ली डेयर डेविल्स फ्रेंचाइजी का सहायक प्रायोजक और टीम का मुख्य प्रायोजक बना रहेगा। हमारी शर्तो में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है।"



7229
ताजातरीन / What's Hot
राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में दो और भारतीय पहुंचे
सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 55 रनों से पीटा
धाराप्रवाह तमिल बोलकर ऐश्वर्या ने सबको चौंकाया
एक परिवार जिसमें हैं 200 सदस्य
तिहाड़ के 201 कैदी एचआईवी पीड़ित
मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में तूफान
आईटीएफ से हर्जाना मांगेगा पाकिस्तान
बाबा रामदेव अगले लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार