HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
21 मई को प्रदर्शित होगी रितिक की 'काइट्स'

मुंबई, 10 फरवरी

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और मेक्सिको की मॉडल बारबारा मोरी अभिनीत फिल्म 'काइट्स' 21 मई को प्रदर्शित होगी।

फिल्म के अंग्रेजी और हिंदी में दो संस्करण बने हैं। हिंदी संस्करण की फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को दुनियाभर के 1,700 सिनेमाघरों में जारी होगा जबकि कुछ समय बाद 1,000 सिनेमाघरों में फिल्म के अंग्रेजी संस्करण के ट्रेलर का प्रदर्शन होगा।

रिलायंस बिग पिक्चर्स के सीईओ संजीव लांबा ने एक वक्तव्य में कहा है, "हम हमेशा से विश्वास करते रहे हैं कि भारतीय फिल्मों और प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वही सफलता और पहचान मिल सकती है जो कि उन्हें भारत में मिलती है। 'काइट्स' एक अपनी तरह की पहली भारतीय फिल्म है और यह फिल्म पहले ही लोगों में रुचि पैदा कर चुकी है। हमें इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की खुशी है।"

'काइट्स' दो ऐसे प्रेमियों की कहानी है जो एक रोमांचक यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा में कुछ अनमोल पल और कुछ अप्रत्याशित विश्वासघात होते हैं।

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना राणावत, कबीर बेदी और निक ब्राउन ने अभिनय किया है।

फिल्म के अंग्रेजी संस्करण पर हॉलीवुड निर्देशक ब्रेट रैटनर ने दोबारा काम किया है।



7220
ताजातरीन / What's Hot
इरफान की कोशिशें नाकाम, डेक्कन ने किंग्स इलेवन को 6 रन से हराया
वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत्त शर्मा का निधन
हेडन-रैना की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 5 विकेट से पीटा
एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी
भारत में विमान अपहरण के दोषियों को सजा-ए-मौत
Damian is the only man in my life: Pamela
'Love Sex Aur Dhokha': Film Review
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
 पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार