Remove Ad
Hindi Movies | Hindi Portal | Hindi News | Hindi Jyotish | T20 Cricket 2009

Saturday, August 05, 2006

Great Gama Pahalwan: The Indian Wrestler

The Great Gama Pahalwanआज मैं अपने एक दोस्त से यूँ ही गप्पें लड़ा रहा था। वह ख़ुद को बहुत बड़ा बॉडीबिल्डर समझता है। हाँलाकि कम तो मैं भी नहीं हूँ (आपने शायद जिम में मेरे शुरूआती तजुर्बे पढ़े होंगे), लेकिन वो मुझसे ख़ासा तगड़ा है। बातचीत के दौरान मैंने कहा - "मैंने कहीं पर पढ़ा है कि हम हिन्दुस्तानी पश्चिमी पहलवानों की तरह ताक़तवर और तगड़े नहीं हो सकते, हमारी नस्ल 'जेनेटिकली वीक' है।" इसपर उसने गामा पहलवान का क़िस्सा सुनाया, जिसे सुनकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और सोचा कि गामा के बारे में कुछ गूगलाया जाए। गामा पहलवान उन लोगों में से है, जो ऐसे मूर्खतापूर्ण सिद्धांतों की हवा निकालने के लिए काफ़ी हैं। गामा पहलवान के बारे में कुछ तथ्य -

असली नाम: ग़ुलाम मोहम्मद क़द: 5'7" वज़न: 104.33 किग्रा जन्म: 1888

जब कभी लोग दुनिया के महानतम पहलवान कि चर्चा करेंगे, तो गामा पहलवान (Gama Pehalwan) और उसके परिवार का नाम उस सूची में सबसे ऊपर होगा। 1888 में अमृतसर, पंजाब में जन्मे गामा पहलवान के पिता का नाम अज़ीज़ था। गामा पहलवान और उनके भाई, इमाम, ऐसे पहलवान थे जिनसे सारे भारत के पहलवान घबराते थे।
The Great Gama Pehalwan is looking like God Hanuman
गामा ने सन् 1909 में रुस्तम-ए-हिन्द (Champion of India) का ख़िताब अपने नाम कर लिया और हिन्दुस्तान के सभी पहलवानों के सामने ख़ुद को हराने की चुनौती रखी। गामा से मुक़ाबले की शर्त यह थी कि चुनौती देने वाला पहलवान या तो रुस्तम-ए-हिन्द का ख़िताब जीत चुका हो, या फिर वो पहले गामा के छोटे भाई इमाम को हराए। इमाम ख़ुद ग़ज़ब का पहलवान था और उसे कोई भी हरा नहीं सका, वह अपनी पूरी ज़िन्दगी में सिर्फ़ एक बार हारा था।

हिन्दुस्तान के सभी पहलवानों पर जीत हासिल करने के बाद गामा, इमाम और आर.बी. बेंजामिन का भारतीय पहलवानों का दल (R. B. Benjamin's circus of Indian wrestlers) इस चुनौती के साथ पूरे यूरोप में घूमे कि जो भी पहलवान चाहे, वह आकर उनसे मुक़ाबला कर ले। इस दौरान गामा ने कई मशहूर पहलवानों को हराया जिनमें अमेरिका के "डॉक" बेंजामिन रोलर, फ़्रांस के मॉरिस डेरिआज़, स्विट्ज़रलॅण्ड के जॉहन लेम (यूरोप विजेता) और स्वीडन के जेस पीटर्सन (विश्व विजेता) शामिल थे। गामा का सबसे प्रसिद्ध मुक़ाबला था तत्कालीन विश्वविजेता पोलॅण्ड के स्टेनिस्लॉस बाइज़्को (Stanislaus Zbyszco) के साथ। गामा से घबराकर बाइज़्को पूरे मुक़ाबले में रक्षात्मक खेल खेलता रहा और हारते-हारते बचा, हालाँकि वह यह विवादित मुक़ाबला ड्रॉ करवाने में क़ामयाब रहा। रोलर के ख़िलाफ़ केवल 15 मिनट के मुक़ाबले में गामा ने "डॉक" को 13 बार चित कर दिया।

इसके बाद गामा ने बाक़ी दुनिया के सामने, जो विश्व विजेता होना चाहते थे, अपनी चुनौती पेश की; जिसमें जापान के जूडो चैम्पियन टारो मियाक (Taro Miyake), रूस के जॉर्जिस हैकेंशमिड (Georges Hackenschmidt) और अमेरिका के फ़्रेंक गोश (Frank Gotch) शामिल थे। लेकिन सभी ने गामा की चुनौती अस्वीकार कर रिंग में गामा के ख़िलाफ़ उतरने से इंकार कर दिया। इसके बाद गामा ने चुनौती रखी कि वह एक के बाद एक लगातार बीस पहलवानों से लड़ेगा और सभी को हराएगा, नहीं तो सभी को जीता हुआ क़रार देकर ख़ुद इनाम का सारा ख़र्च देगा - लेकिन इसके बावजूद कोई गामा का मुक़ाबला करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

इसके बाद गामा एक महानायक की तरह वापस भारत लौट आया और अगले 15 सालों तक कुश्ती लड़ता रहा। बाद में एक बार फिर वह पोलॅण्ड के स्टेनिस्लॉस बाइज़्को के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में उतरा और यूरोप दौरे के दौरान हुए ड्रॉ मैच का बदला बाइज़्को को मात्र 21 सेकेण्ड में हरा कर लिया। अपने करियर में गामा ने 5,000 मुक़ाबले लड़े और कभी कोई मुक़ाबला नहीं हारा। विभाजन के बाद गामा पाकिस्तान चला गया और 1953 में पंजाब के इस शेर का देहांत हो गया। ग़ौरतलब है कि गामा अपने जीवन के आख़िरी सालों में फिर भारत लौटना चाहता था। आज भी गामा को सार्वकालिक महानतम पहलवानों में शुमार किया जाता है।

(सभी चित्र साभार : रेसलिंग म्यूज़ियम)

टैग : , , ,

If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite: Hindi News | Hindi Movies/ Hindi Songs | Vedic Astrology | T20 Cricket in Hindi.

9 Comments:

Blogger Pankaj Bengani said...

छोटा था तब गामा पहलवान को कहानी समझता था। सचमुच वो तो हिरो है।

7:37 PM  
Anonymous Anonymous said...

वास्तव में गामा पहलवान के बारे में कुछ नयी जानकारी मिली। धन्यवाद....भाई

पीयूष

10:58 PM  
Blogger namaste said...

※ज़रा माफ़ कीजिए,विषय से तो हटके कॉमेंट करने के लिए...

>कुछ गूगलाया जाए
पता नहीं था आजकल हिंदी में क्रिया "गूगलना" होती है!
देखके मज़ा आ गया...
और यह तो क्या बात है, वैसे जापानी भाषा में भी ऐसी क्रिया सुनने-देखने को बहुत मिलने लगी है.

और एक बात,,,
>Miyake
देवनागरी से लखें तो "मियाके" बेहतर होगा.
(महाराष्ट्र के नामों की तरह नाम का अंत "ए" है.)

2:19 AM  
Blogger उन्मुक्त said...

अच्छी जानकारी है

7:38 AM  
Blogger आलोक said...

जय गामा और जय गूगल देव।

10:24 AM  
Blogger अनूप शुक्ला said...

गामा पहलवान के बारे में जानकारी देने के लिये शुक्रिया!

6:39 AM  
Anonymous Anonymous said...

Hi all!. Alone on Valentine's Day? Adult Chat & Love Try to find partner in your area!
Enjoy

7:18 AM  
Anonymous Anonymous said...

Hello. Alone on Valentine's Day? Live adult chat Find sex partner in your area! Free
for fun

3:38 PM  
Anonymous Anonymous said...

Hello. Use these helpful search engines TFO search & xanax and try to find all you need in your area!
for fun

3:57 PM  

Post a Comment

<< Home

Web Analytics