Remove Ad
Hindi Movies | Hindi Portal | Hindi News | Hindi Jyotish | T20 Cricket 2009

Wednesday, August 02, 2006

Record Streaming Music and Songs

रिकॉर्ड करें स्ट्रीमिंग संगीत और गाने

बहुत दिनों से मैं एक गाना खोज रहा था। गाने का मुखड़ा था - "जा नहीं सकता है दिल, उनका ख़याल आया हुआ।" नूरजहाँ का यह गाना आज़ादी से पहले की "विलेज गर्ल" (Village Girl) नाम की एक बहुत पुरानी फ़िल्म से है। मैनें अंतर्जाल पर इस गाने को बहुत ढूंढा, लेकिन डाउनलोड करने के लिए यह गाना कहीं भी नहीं मिला। फिर मैनें चिट्ठा-जगत् के संगीत विशेषज्ञ रजनीश भाई को ई-मेल कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए।

हालाँकि यह गाना राग डॉट कॉम पर मिल गया और ऑनलाइन सुना जा सकता था। लेकिन अब समस्या यह थी कि ऑफ़लाइन होने पर इसे नहीं सुना जा सकता था और न ही अपनी प्ले-लिस्ट में जोड़ा जा सकता था। फिर मैंने जुगत लगाकर स्ट्रीमिंग संगीत या गाना रिकॉर्ड करने का उपाय भी आख़िरकार खोज ही निकाला। आप भी देखिए, अगर कोई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग गाना रिकॉर्ड करना है तो इस आसान उपाय का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सबसे पहले कोई भी रिकॉर्डिंग सॉफ़्टवेयर (जैसे कि ऑडसिटी वगैरह) खोलें और सोर्स (Source) में "मोनो मिक्सर" या "स्टीरिओ मिक्सर" (Mono mixer or Stereo mixer) चुनें। फिर इंटरनेट पर किसी भी साइट से मनचाहा ऑनलाइन गाना शुरू करें और रिकॉर्डिंग सॉफ़्टवेयर में रिकॉर्ड के बटन पर क्लिक करें। बस, आपका काम ख़त्म हुआ। अब आप आराम से बैठकर गाने के ख़त्म होने का इंतज़ार करें और गाना समाप्त होने पर रिकॉर्डिंग को भी बंद कर दें। आपका पसंदीदा गाना रिकॉर्ड होने पर अब फ़ाइल मेन्यू में जाकर उसे एमपी3 फ़ॉर्मेट में सेव कर दें।

अगर इतना पढ़ने के बाद भी कोई दिक़्क़त पेश आ रही है, तो बेहिचक पूछें। वैसे, आजकल मैं इन्दौर में हूँ। वरना अपने उस पसन्दीदा गाने को अपलोड कर उसकी कड़ी ज़रूर देता, जिसके चक्कर में यह सब सीखना पड़ा।

If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite: Hindi News | Hindi Movies/ Hindi Songs | Vedic Astrology | T20 Cricket in Hindi.

10 Comments:

Blogger RC Mishra said...

देर आये लेकिन दुरुस्त आये :)
वैसे mpg तो न ही बनाइयेगा..
mp3 format में audacity से export करने के लिये आपको एक .dll file की अवश्यकता होती है, जो कि, अगर आपके पास नीरो है तो उस फ़ोल्डर से locate की जा सकती है। या अन्तर्जाल पर भी उपलब्ध है.
अति उपयोगी लेख के लिये बधाइयाँ!

5:39 PM  
Anonymous नितिन बागला said...

ये रिकॉर्डिंग सॉफ़्टवेयर (जैसे कि ऑडसिटी वगैरह) कहां से डाउनलोड किया जाये...

5:50 PM  
Blogger Manish said...

इस उपयोगी जानकारी को बांटने का शुक्रिया !

7:19 PM  
Anonymous Tarun said...

Pratik bhai bahut door ki kauri laye.....maja aa gaya, bahut bahut dhanyvad.

8:40 PM  
Blogger Ashish Gupta said...

बहुत बढ़िया जुगाड़ बताई प्रतीक जी। धन्यवाद। दो-तीन वर्षों से में भी ऐसा करता आ रहा हूँ पर वो खरीदा गया सोफ़्टवेयर (टोटल रीकोर्डर, $११ उस समय) था। हिन्दी के बहुत से गाने वैसे ही रीकोर्ड करता हूँ। नये गानों के डाऊनलोड लिये तो बहुत जगह हैं ही, देखने के लिये मेरे इस पन्ने पर जा सकते हैं।
http://www.geocities.com/ashish_iitm/links.html

@नितिन: audacity के लिये यहाँ जायें

http://audacity.sourceforge.net/

8:48 PM  
Blogger DR PRABHAT TANDON said...

प्रतीक जी, है तो बडी गजब की चीज, लगता है इन्सटाल करने के बाद आप की मदद लेनी पडेगी।
प्रभात

6:01 PM  
Anonymous Anonymous said...

thanks Pratik, it's really valuable information on how to record streaming audio. I'm gonna use it to record internet radio stations and sources. thanks again.

- sanjay

12:19 AM  
Anonymous Anonymous said...

बहुत बढिया भाई ॥ एसे ही जुगाड बताते रहो॥मैने आज़्मा भी लिया ळॆकिन MP3 मे save करने का फन्डा समझ नही आया
- सन्दीप

8:52 PM  
Anonymous Anonymous said...

It does not seem to work. How to choose the source of recording as streaming mp3?
SK.

9:17 AM  
Blogger Som said...

Hi All,
Let me see first if i get the desired song for free download after that i would be able to make any comment.

Som Shekharan

1:42 PM  

Post a Comment

<< Home

Web Analytics