HindiBlogs.com नए रूप में
HindiBlogs.com को देखने और क़ीमती सुझावों के लिए हिन्दी ब्लॉग मण्डल का हार्दिक धन्यवाद। आपके सहयोग से प्रेरित होकर "हिन्दीब्लॉग्स डॉट कॉम" आपके सामने एक बार फिर हाज़िर है नई ख़ूबियों और सुविधाओं के साथ। भारतीय पाठकों को ध्यान में रखकर पिछले दिनों इसमें कई बदलाव किए गए हैं। उम्मीद है कि ये बदलाव आपको पसंद आएंगे और आपकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नए बदलाव इस तरह हैं -
- लगभग सभी सक्रिय हिन्दी चिट्ठों का संचयन
- तेज़ रफ़्तार - हर 15 मिनट में चिट्ठा जगत् की नई प्रविष्टियों का एग्रीगेशन
- एजेक्स (AJAX) आधारित डिज़ाइन
- कई नए ब्लॉग स्रोतों का समन्वय जैसे -
- बॉलीवुड की ताज़ातरीन ख़बरें, गपशप, फिल्म समीक्षाएँ और भी बहुत कुछ
- क्रिकेट की दुनिया की नई हलचल, लाइव स्कोर कार्ड और समाचार
- शेयर बाज़ार का उतार-चढ़ाव
- ज्योतिष और राशिफल, एवं अन्य बहुत कुछ
आपके सुझावों का इन्तज़ार रहेगा। अगर आपका चिट्ठा अभी तक यहाँ प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो कृपया मुझे इस ई-पते पर सूचित करें - 
तो देर किस बात की, देखिए HindiBlogs.com और खो जाइए चिट्ठों के संसार में।
If you're new here, you may want to subscribe to my RSS feed.
Favorite Blogs: Hindi Songs | Bollywood Gossips | Vedic Astrology | Manoj Bajpayee's Blog.



3 Comments:
प्रतीक भाई हिन्दी ब्लॉग का नया कलेवर तो वाकई शानदार है।
इसे नये रूप में लाने के लिये धन्यवाद।
By
भुवनेश शर्मा, at 2:06 AM
प्रातिक भाई, पहले तो आपके इस नेक काम के लिए बधाई और धन्यवाद
हिन्दी ब्लॉग, अब और भी अच्छा लग रहा है। क्या आप बता सकते हैं कि हिन्दी चिट्ठों के लेख कितनी देर बाद यहां दिखाई देंगे ?
By
SHUAIB, at 4:26 PM
MERA COMPUTER HINDI NAHI LIKHTA.APKI SITE PER PEHLI BAR AAYA HUN,PASAND AAYI.DHANYABAD.PARDEEP KUMAR VINAYAK.
By
PARDEEP KUMAR VINAYAK, at 2:39 PM
Post a Comment
<< Home