इस देश की मिट्टी में कुछ जादू है
वाक़ई हमारे देश की मिट्टी में जादू है। अक़्सर लोग कहते हैं कि भारतीय विदेशों में तो सभ्यता का आचरण करते हैं, लेकिन अपने देश में वापिस आते ही नियम-क़ायदों को धता बताने लगते हैं। लेकिन ये एंजलिना के बॉडीगार्ड्स तो अमरीकन हैं भई और अमेरिका में इन्होंने ऐसी कोई बदतमीज़ी की हो, कभी सुना नहीं। अगर भारत में आकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं, तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। ये तो इस देश की मिट्टी का ही जादू है, जो सब पर चलता है - क्या हिन्दुस्तानी, क्या अमरीकी। हम लोगों की ग़ुलामी की आदत है कि जाने का नाम ही नहीं लेती। गोरी चमड़ी के हाथों पिटने का, गाली खाने का पुराना शौक़ जान पड़ता है। तिस पर हमारी सरकार भी गर्वान्वित होकर उन्हें भोज पर आमंत्रित करती है। वाह भई, वाह...
If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite: Hindi News | Hindi Movies/ Hindi Songs | Vedic Astrology | T20 Cricket in Hindi.

11 Comments:
'ब्लडी इंडियन' सुन कर इतना गुस्सा आया था की इच्छा हुई बन्दे को वहीं जमीन में गाड़ दें. अब कम से कम उस पर मुकदमा तो चलना ही चाहिए. क्योंकि इस गाली के साथ हमारी राष्ट्रीयता जुड़ी हुई है.
दुसरा पहलू यह है की हमे किसी के काम में बाधा नहीं पहुंचानी चाहिए. वे सुटिंग कर रहे है जो जरूरत है, मख्खियों कि तरह भिनभिनाने की.
(यह सुधार देना भाई)
तो क्या जरूरत है, मख्खियों कि तरह भिनभिनाने की.
जो भी हुआ हो भैया इस बहाने फ़ोटू तो मस्त देखने को मिला
भुवनेश भाई व्यंग करने में आपका जवाब नहीं, वैसे फोटो सचमुच सुंदर है.
सही फरमाया आपने ।
उस गंजे कि तो...शुटींग़ करने आये है तो शुटींग़ करो ना हरामी अंग्रेजो, अपनी बन्द कर के
apne achchha cummnt kiya, isi liye kaha jata hai ki . kuchh bat hai ki hasti mitti nahi hamari
नस्लगत गालियां देना इस तरह के असभ्यों की सोच को ज़ाहिर करता है. दूसरा पहलू संजय जी ने कह ही दिया है. बिला वजह का जमावड़ा इकट्ठा करने की क्या ज़रूरत है. अब देखो ना.. मेरी भी आदत.. गोरी एंजेलिना की तस्वीर देखी तो ख़बर कुछ और ही समझ बैठा था. प्रतीक भैये भी चुनकर चिपकाते हैं.
भाई, ये बाडीगार्ड शूटिंग के लिए बुलाये गए थे पर शायद शूटिंग का मतलब गोली चलाने को समझ लिए। अब शायद दंबूक नहीं मिली होगी तो लतम-जूतम पर उतर गयेः)
राजेश
वाह भैया,
क्या जरूरत थी इन मुसलमानों को प्रदर्शन करने की, जब उन्हे उस जगह पर शूटिंग करने की आज्ञा थी ??
जब पर्दशन करना हो तो अपना धर्म दिखाई दे, और अपने करतूतों के कारण गाली पङे तो अपने आप को "इंडियन" कहने लगें... वाह भाई वाह.
मेरे अनुसार तो इन लोगों को को भारतीय कहलाने का भी हक नहीं.
आगंतुक भगवान का दूसरा रूप होता है. क्या भगवान के साथ इस प्रकार का सलूक किया जाता है ?
चन्द मूर्ख लोगों के कारण पूरे भारत की छवी धूमिल हुई है. शर्म आनी चाहिये इन लोगों को अपने ऊपर ...
bhai pehli baat to ye ki ab videshiyon k talue chatna band karen
unko waise he treat kare jaise ek normal human being ko karte hain.
aur anonymous k liye itna hi kehna chahunga ki unhe bhartiya kehlane ka hak nahi hai
Post a Comment
<< Home