Firefox has a Password Flaw
न्यूजफ़ैक्टर डॉट कॉम की इस ख़बर के मुताबिक़ फ़ायरफ़ॉक्स २ के "पासवर्ड मैनेजर" में कुछ समस्या है, जिसका बेजा फ़ायदा उठाकर हैकर आपके यूज़रनेम और पासवर्ड को हथिया सकते हैं। मोज़िला फ़ाउण्डेशन ने भी इस ख़ामी की बात को स्वीकारा है। यहाँ पर "bug #360 493" नाम के इस बग पर काफ़ी चर्चा चल रही है। न्यूज़फ़ैक्टर के अनुसार यही समस्या इंटरनेट ऐक्सप्लोरर को भी प्रभावित कर सकती है।हालाँकि इस समस्या के हल के लिए न तो मोज़िला ने और न ही माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक कोई पैच जारी किया है। लेकिन ब्राउज़र की autosave features को बन्द करके इससे बचा जा सकता है। मोज़िला ने संकेत दिए हैं कि इस समस्या का समाधान फ़ायरफ़ॉक्स संस्करण २.०.०.१ या २.०.०.२ में किया जाएगा।
If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite Blogs: Hindi Songs | Vedic Astrology | IPL 2009 Cricket in Hindi.

4 Comments:
प्रतीक भाई मेरे पास फ़ायरफ़ॉक्स और IE दोनों के ही पुराने वर्जन हैं
और मैं ऑटोसेव फ़ीचर का हमेशा उपयोग करता हूँ
इससे कोई समस्या तो नहीं आयेगी
मै तो बस IE उपयोग करता हूँ. बहुत आवश्यक्ता पड़ने पर FireFox...मगर न के बराबर. अच्छी जानकारी है!
शुरू से अब तक सिर्फ IE उपयोग करता आ रहा हूं। खबर सुनाने के लिए धन्यवाद
thanks yeh bataane ke liye ....
http://www.ranjanabhatia.blogspot.com
Post a Comment
<< Home