HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
'द वॉल' के सहारे की कमी खली टीम इंडि‍या को

नई दिल्ली, 9 फरवरी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले ही कहा था कि उन्हें मध्यक्रम में टीम इंडिया की 'दीवार' राहुल द्रविड़ के अनुभव की काफी कमी खलेगी और इसका नमूना पहले ही टेस्ट में देखने को मिल गया।

दक्षिण अफ्रीका के अपनी पहली पारी छह विकेट पर 558 रन पर घोषि‍त कर दी थी, उसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 233 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी थी, फालोआन खेलने उतरी टीम इंडि‍या और दो विकेट गंवा बैठी। द्रविड़ ने 139 टेस्ट करियर में उन्हें कभी भी टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया गया। द्रविड़ ने 1996 में टेस्ट करियर का आगाज किया था और उसके बाद से वह केवल एक मैच में ही नहीं खेल पाए थे क्योंकि 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में उन्हें पेट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले द्रविड़ ने लगातार 93 मैच खेले थे जिससे वह अपने आगाज के बाद लगातार मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। पूर्व कप्तान मोहिंदर अमरनाथ द्रविड़ को नंबर तीन का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानते हैं। उन्होंने कहा, 'वह निश्चित रूप से भारतीय टीम के तीसरे नंबर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इस नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। यह टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है। वह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ अपना विकेट बचाए रखते हैं, जिससे दूसरे छोर के बल्लेबाज को भी मदद मिलती है।'

द्रविड़ भारत की ओर से तीसरे नंबर पर खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और इस स्थान पर उनका औसत 55.71 है। उन्होंने इस स्थान पर 113 टेस्ट में 8970 रन जोडे़ है और उनका सर्वाधिक स्कोर 270 रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान शहादत हुसैन के बाउंसर से द्रविड़ के जबड़े में फै्रक्चर हो गया था और वह अपना 29वां टेस्ट शतक जमाकर 111 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के एक भी मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे चरण तक फिट होने की उम्मीद है।

'दीवार' की गैर मौजूदगी टीम इंडिया को काफी भारी पड़ गई क्योंकि तीसरा नंबर टीम की बल्लेबाजी में काफी अहम स्थान रखता है और ऐसे में अगर टीम का इस स्थान का विशेषज्ञ बल्लेबाज ही चोटिल हो तो परिणाम पर असर पड़ना लाजिमी है। द्रविड़ 19 विभिन्न जोड़ीदारों के साथ 80 से ज्यादा शतकीय साझेदारियां निभा चुके हैं और यह भी एक विश्व रिकार्ड है। इस अनुभवी बल्लेबाज ने 139 टेस्ट मैचों में 53.75 के औसत से 11395 और 339 वनडे में 39.43 के औसत से 10765 रन बनाए हैं।

द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय और विश्व के पांचवें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। द्रविड़ एकमात्र ऐसे अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक जड़ा है। अमरनाथ ने कहा, 'इस नंबर की खासियत यह है कि इस स्थान पर बल्लेबाजी करने वाले को हालातों के हिसाब से खेलना होता है और अगर वह इस भूमिका में खरा उतरता है तो वह शानदार है। द्रविड़ को इसलिए 'द वाल' बुलाया जाता है।'



7197
ताजातरीन / What's Hot
IPL : गंभीर-मन्हास के बूते पंजाब से जीती दिल्ली
16 साल बाद आस्ट्रेलिया ने जीता हॉकी विश्प कप
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आपराधिक शिकायत
युवाओं के लिए बनेगा ग्लोबल नॉलेज सेंटर
अब कुत्तों को निशाना बना रहे हैं नक्सली
अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन
Jogging Improves Sex Life
सायना आल इंग्लैण्ड बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
   
 
मनोरंजन
एनिस्टन ने बटलर के साथ रोमांस की खबरों को नकारा
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अभिनेत्री अपनी नई फिल्म 'द बाउंटी हंटर' के प्रचार के लिए फिल्म के सह-अभिनेता गेरार्ड बटलर के साथ समय बिता रही हैं।
 शकीरा को पसंद है खानाबदोश जिंदगी
 विवाह की योजना बना रहे हैं क्रूज, बारडेम !
 हनीमून की योजना बना रहे हैं हडसन, ओटूंगा
 आक्रामक फोटोग्राफरों से परेशान हैं लोहान
इंटरव्यू
खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
सोनल मानसिंह का नाम उन चंद कलाकारों में शुमार है, जिन्हें ट्रेंड सेटर कहा गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित यह प्रख्यात नृत्यांगना फुर्सत के लम्हों में अपने बीते दिनों को कैसे याद करती हैं और बदलते दौर में शास्त्रीय संगीत को कहां खड़ा देखती हैं, यह टटोलने की कोशिश की कलिका जैन ने।
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
 गीतकारों-संगीतकारों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए : जावेद अख्तर
ज्योतिष