लंदन, 9 फरवरी
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान की महिला मित्र सामंथा रॉनसन ने कथित तौर पर उनकी पिटाई की थी।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सामंथा के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ावों से गुजरती रही अभिनेत्री ने अपने एक मित्र को बताया कि उनके बीच का रिश्ता बहुत हिंसक हो गया था।
अभिनेत्री के मित्र ने बताया कि एक बार उन्होंने लिंडसे के सिर पर बड़ी चोट देखी थी और लिंडसे ने उन्हें बताया था कि सामंथा ने उन्हें पीटा था। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि एक बार सामंथा ने उन्हें घूंसे भी मारे थे।
यद्यपि लिंडसे और सामंथा में आधिकारिक तौर पर अलगाव हो गया है लेकिन वे दोनों अब भी संपर्क में हैं।