Remove Ad
Hindi Movies | Hindi Portal | Hindi News | Hindi Jyotish | T20 Cricket 2009

Thursday, January 18, 2007

Shilpa Shetty in Big Brother

बिग ब्रदर में शिल्पा शेट्टी

Bollywood Hindi Cinema Star Actress Shilpa Shetty in UK reality TV show Big Brohterइसे ही कहते हैं पाँचों अंगुलियाँ घी में होना। नस्लवाद से भले कितनों का नुक़सान हुआ हो, लेकिन शिल्पा शेट्टी और चैनल ४ का बहुत फ़ायदा हो रहा है। इस विवाद के बाद ब्रिटेन में जहाँ चैनल ४ की टीआरपी आसमान छू रही है और वहीं शिल्पा शेट्टी, जिनके पास फिल्में तक नहीं थीं, अख़बारों की सुर्ख़ियों में छा गई हैं।

लेकिन सवाल यह है कि क्या वाक़ई किसी प्रतियोगी ने शिल्पा शेट्टी पर नस्लवादी टिप्पणी की थी या फिर यह उड़ी-उड़ाई बात है? ख़ैर, यह कहना तो मुश्किल है। लेकिन क्या इतने सफल कलाकार यह जानते हुए ऐसी टिप्पणी किसी पर कर सकते हैं कि सभी की निगाहें उन पर हैं। ऐसी सूरत में एक आम आदमी, जो अपनी छवि के प्रति ज़्यादा सचेत नहीं होता, भी इस तरह की टिप्पणी नहीं करेगा। तो फिर अपनी छवि के लिए हर पल सजग सेलिब्रिटी ऐसा करे, यह मानना ज़रा मुश्किल है। मेरे ख़याल से यह टीआरपी बढ़ाने का पूर्वनियोजित हथकंडा है। मुझे तो लगता है कि कार्यक्रम के दौरान रोना-धोना और अन्य घटनाएँ भी पूर्वनियोजित ही होती हैं। इस बारे में आप लोगों की क्या राय है?

If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite: Hindi News | Hindi Movies/ Hindi Songs | Vedic Astrology | T20 Cricket in Hindi.

17 Comments:

Blogger Jitendra Chaudhary said...

एकदम सारा ड्रामा है ये।
ये सब तो टीआरपी बढाने का तरीका है। हम लोग भी इधर फालतू बैठे रहते है, पुतले जलाने और नारे लगाने मे लग गए। अमां शिल्पा शेट्टी ने अपनी जिन्दगी मे ना जाने किसको कितनी बारे गालियां दी होंगी, कभी किसी ने पुतले जलाए, फिर वो कौन सी भारत की राष्ट्रपति है जिसके लिए हम लोग पंगे ले रहे है। अगर सरकार को बहुत ज्यादा चिंता है तो खाड़ी के देशों मे काम कर रहे, मजदूरों की सोचे, जिनको गालियाँ तो गालियाँ, कुत्ते जैसी जिन्दगी जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

फालतू का ड्रामा, पूरा देश परेशान। बिजी विदाउट वर्क।

6:43 PM  
Anonymous संजय बेंगाणी said...

जितुभाई सच कह रहेले है भाई...सारा ड्रामा है, टी.आर.पी. का लफडा है सब.

7:40 PM  
Blogger Manish said...

शिल्पा को इतनी दूर जाकर प्रोग्राम में शिरकत करने की जरूरत क्या थी।
बस पैसे के लिए ही ना !
और रही शोहरत तो वो रो रो कर कमा रही हैं :)

7:48 PM  
Anonymous सागर चन्द नाहर said...

सौदा बुरा नहीं है, तीन साढ़े तीन करोड़ के लिये रोना धोना महंगा नहीं है।
TRP बढा़ने का चक्कर तो नहीं लगता क्यों कि एक तो चैनल ४ कोई मामूली चैनल नहीं है और ना ही बिग ब्रदर कोई नया कार्यक्रम!! और दूसरी बात कि अगर यही सब करना होता तो ऐश्वर्या राय या किसी बड़ी हस्ती को लेते। शिल्पा कोई इतनी बड़ी कलाकार तो नहीं है।
मैने जितना समाचारों में देखा है मुझे तो नस्लभेद का तो पता नहीं पर झगड़ा झूठ मूठ का नहीं लगा ना ही रोना धोना। यह मेरी राय है।

8:36 PM  
Anonymous सागर चन्द नाहर said...

वैसे जीतू भाई का कहना भी गलत नहीं है कि सरकार को शिल्पा की बजाय मजदूरों के बारे में सोचना चाहिये।

8:41 PM  
Blogger Shrish said...

यार बाकी तो सब ठीक है पर वो लोग उसकी त्वचा के बारे में बोले, इत्ती तो सोणी कुड़ी है और की चाइदा है। :)

अब सच-झूठ का तो पता नहीं लेकिन ये बात सोलह आने सच है कि सफेद चमड़ी के लोग हमें आज भी दोयम दर्जे का इन्सान समझते हैं। नस्लभेद के बारे में इससे ज्यादा क्या कहूँ, कभी अपने ब्लॉग पर तसल्ली से भड़ास निकालूँगा।

9:49 PM  
Blogger अनुराग श्रीवास्तव said...

इतना तमाशा देख कर भी आप लोगों ने शिल्पा से हमदर्दी नहीं करी, बेचारी शिल्पा ना जाने अब क्या करे.

(पानी की टंकी पर चढ़ी कि नहीं?)

10:07 PM  
Anonymous Tarun said...

Jetu bhai ka likha hamari teraf se copy paste smajha jaay, controversy se TRP barti hai soch reha hoon aisa hi ek lekh apne blog me bhi daal doon......sab log laat ghunse leke pahunch jaayenge apne blog ki TRP bar jaayegi

11:21 PM  
Blogger Divine India said...

मैं नहीं मानता जीतू भाई की बात को,
क्योंकि यह सही है कि इन विवादात्मक
पहलुओं से टी आर पी बढ़ती है मगर
नस्लवाद तो आज भी जिंदा है...अब
गिब्स को ही लीजिए ...२ टेस्ट से उनको
इसी छींटा कसी के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया...!!!Jitu bhai,Apartheid hona
bahut bura hota hai jaise Dalit kahlana...Shilpa hasn't said once,its Indians n Blacks residing there hv complained...if Shilpa is not representative who is popular
to some extent then wht about we...?

11:44 PM  
Blogger Udan Tashtari said...

सब कहानी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप चल रही है.. :)

6:35 AM  
Anonymous Tarun said...

अभी भारतीय शायद रियलटी टीवी के आदी नही है, इसमें भी स्टोरी गढी या गढायी जाती है

8:34 AM  
Anonymous Anonymous said...

Watch the big brother videos of Shilpa Shetty on

http://bigbrother.connectfilms.com

http://www.connectfilms.com

11:19 AM  
Blogger manya said...

mujhe nahin lagta ki bina kisi baat ke sirf rupayon ya TRP rates ke liye nasalwaad jaise sanwedansheel issue ko koi chhedega aur itna bada bakheda khada karegaa.. mana ki publicity ke liye hathkande apnaaye jaate hain... par agar hum khud apne logon ka saath na dekar use drama kahenge to dusara kaun hamari izzat karega.. aur chahe koi famous personality ho ya aam insaan .. aatm-samman to sabme hota hai.. aur rang bhed bhaav kisi na kisi roop me aaj bhi jeevit hai.. ye itni saadharan faaltu logon ki baat nahin hai..

1:01 PM  
Blogger भुवनेश शर्मा said...

सब जानते हैं कि रियेलिटी शो की रियेलिटी भी पूर्व निर्धारित होती है पर दुख तब होता है जब हमारे बुद्धिजीवी और सरकार (यू.के.सहित) इन मुद्दों पर अपना समय बर्बाद करते हैं।

1:36 PM  
Blogger Jitendra Chaudhary said...

वो कहते है ना तू कौन? खाम खा
क्यों पिले? बस यूं ही हॉबी है।

हम दोगले टाइप के लोग है, नस्लवाद जिन्दा है, हर जगह है, लेकिन कोई मानता नही है। लेकिन अगर आप इस शो को देखें, पूरा मामला सिर्फ़ विवाद को बढाने का है, शिल्पा के साथ रहने वालों ने उसको गालियाँ दी (ये इस शो मे हमेशा होता आया है), दूसरा शिल्पा इस शो मे भारत का प्रतिनिधित्व नही कर रही, अगर किसी को कोई शक है तो पिछले शो भी देख लो, जिसमे बाथरुम मे भी कैमरा था, सेक्स सीन भी थे। उसके बाद भी शिल्पा भारत से प्रतिनिधि बनती? सब नाटक है, हल्ला मचेगा, टीआरपी बढेगी, और थोड़े दिनो बाद सब वापस। तुम भी यही हम भी यहीं, देख लेना।

2:55 PM  
Anonymous Anonymous said...

hello

4:55 AM  
Blogger dharam said...

yeah Jeetu, you are right this the way to increase TRP.

10:43 AM  

Post a Comment

<< Home

Web Analytics