HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
नागपुर टेस्‍ट: पारी और छह रन से जीता दक्षिण अफ्रीका
नागपुर, 8 फरवरी
 
भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में पहली बार टेस्‍ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नागपुर टेस्‍ट में पारी और छह रनों से हरा दिया है। दूसरी पारी में टीम इंडिया को फॉलोआन देने के बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन (57/3) और स्पिनर पॉल हैरिस (76/3) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबानों को 319 पर समेटकर अपनी टीम को पारी और छह रन से जीत दिलाई। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ही सर्वाधिक सौ रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 558 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में भारत की पहली पारी 233 रनों पर ही सिमट गयी थी। 
 
तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज एम विजय और तेंदुलकर ने चौथे दिन तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़ते हुए सधे हुये तरीके से दिन की शुरुआत की। 32 रन के निजी स्‍कोर पर विजय का संयम डगमगा गया और वे हैरिस की एक गेंद को मैदान के बाहर भेजने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर मोर्केल को कैच दे बैठे। पहली पारी में अर्द्धशतक जमाकर अपने टेस्‍ट करियर की शानदार शुरुआत करने वाले बद्रीनाथ छह रन बनाकर पार्नेल की गेंद पर विकेटकीपर मार्क बाउचर को कैच थमा बैठे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 70 रन जोड़े। इस बीच सचिन ने अपने टेस्‍ट करियर का 46वां शतक पूरा किया। अपने शतक के लिये 177 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके जड़े।
 
हालांकि इसके बाद सचिन अपनी पारी को आगे नहीं ले पाये और दुर्भाग्यवश हैरिस की एक गेंद उनकी कोहनी से लगकर विकेटों में जा घुसी। धोनी ने जरूर अपनी पारी को कुछ आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे भी हैरिस की फिरकी में फंसकर डीविलियर्स को अपना कैच थमा बैठे। धोनी ने अपने अंदाज के विपरीत 112 गेंदों पर 25 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। भारत के पारी से हारने की कगार पर पहुंचने के बाद पुछल्लों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को थोड़ी राहत पहुंचाई। हरभजन ने तेजी से खेलते हुए 39 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से इतने ही रन बनाए। वह पार्नेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
 
हरभजन के आउट होने के बाद जहीर ने भी विद्धिमान साहा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिये अर्द्धशतकीय साझेदारी की। जहीर कालिस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हैरिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 33 रन की पारी खेलकर भारत को दूसरी पारी में मेहमानों से मिली बढ़त को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जोड़ी के टूटने के बाद स्टेन ने साहा को आउट कर भारतीय पारी को समेटने में देर नहीं लगायी। साहा 16 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुये। फालोआन से छह रन पहले स्टेन ने मिश्रा को बोल्ड करके अपनी टीम को पारी से जीत दिलाई।


7191
ताजातरीन / What's Hot
राजस्थान के बल्लेबाज नहीं चले, बेंगलुरु को मिला सिर्फ 93 का लक्ष्य
संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
यूसुफ को मिली बांग्लादेश लीग में खेलने की इजाजत
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना
पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
Saina in top-five of world badminton rankings
'सुधा मूर्ति ने कन्नड़ फिल्म के लिए बेहतरीन दृश्य दिए'
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार