HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
युवाओं के लिए राशिफल
To read your daily horoscope in English, please click here.

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए अचानक ही सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेखन, अध्यापन, पत्रकारिता से जुड़े युवाओं को अपनी तरक़्क़ी पर ख़ुद ही भरोसा नहीं होगा। नए लाभकारी प्रोजेक्ट हाथ आ सकते हैं। जेब गर्म रहेगी। रोमांस के लिए समय उत्तम है, किसी को प्रपोज करने की कोई योजना हो तो तुरंत कर दें।

वृषभ- पिछले कई दिनों से अटकी योजनाओं को अमल में लाने का दिन है आज। नयी योजनाएँ आरंभ होंगी और सफलता की ओर भी बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सहयोगी विशेष मददगार साबित होंगे। ध्यान रहे, लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें अन्यथा बन-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। जेब पर राहु का साया मंडराएगा यानी जेब हल्की रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए दिन नए संबंध बनाने का है। अल्प समय के लिए कुछ नए संबंध बनेंगे, किंतु वे लाभदायक सिद्ध होंगे। आज के नक्षत्र में दिन का आरंभ पिता की ओर के किसी परिचित से विशेष लाभ दिलाएगा और पितृपक्ष से संबंध मज़बूत होंगे। इंजीनियरिंग, कम्यूटर आदि से जुड़े युवाओं के लिए दिन अच्छा है। जेब पर आज कुबेर विराजमान रहेंगे यानी जेब भारी रहेगी। रोमांस के लिए समय उत्तम है।

कर्क- नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों के लिए सहयोगियों की मदद बहुत लाभदायक साबित होगी। क़ानूनी अड़चनें दूर होंगी और तरक़्क़ी के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। घर में नये मेहमानों के आने की संभावना है, जिनके साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। जेब हल्की रहेगी।

सिंह- शिक्षा व करिअर की दृष्टि से समय उत्तम है पर आर्थिक दृष्टि से समय परेशान करने वाला है। किसी प्रिय वस्तु के चोरी अथवा खोने की भी संभावना है। जेब हल्की रहेगी और ऐसे में आप धर्म, अध्यात्म की गोद में जा बैठेंगे। रोमांस में मन नहीं लगेगा और संभव है कि अंजाने में आप अपने प्रिय को नाराज़ कर दें।

कन्या- शिक्षा व करिअर की दृष्टि से दिन दो क़दम आगे एक क़दम पीछे हटने जैसा होगा। कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर से जुड़े युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन संभव है कि वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से करिअर की नैया डगमगाए भी। दिन की शुरूआत में जेब गर्म रहेगी लेकिन अंत में बिलकुल खाली। जीवनसाथी से आर्थिक मसलों को लेकर तनाव हो सकता है।

तुला- तुला राशि वाले जातको के लिए दिन दहाड़ने का है यानी वरिष्ठ अधिकारियों व परिजनों के सहयोग से विशेष रूप से प्रभावी महसूस करेंगे और विरोधी परास्त होंगे। सेना, पुलिस, खेल आदि से जुड़े युवाओं के लिए समय जॉब के नये अवसरों को पाने का है। रोमांस के लिए समय उत्तम है पर सेक्स संबंधों में सावधानी अपेक्षित है।

वृश्चिक- नयी योजनाएँ परवान चढ़ेंगी पर ध्यान रहे, योजनाओं को अमल में लाने तक अपने आसपास के सभी व्यक्तियों से इसका खुलासा न करें। कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर की फ़ील्ड से जुड़े युवाओं को नयी जॉब मिल सकती है। जेब जितनी तेज़ी से गर्म होगी, उतनी ही तेज़ी से हल्की भी। रोमांस के लिए समय ठीक है और अपने प्रिय के साथ शहर से बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

धनु- नयी योजनाओं को अमल में लाने की धुन आप पर इस कदर सवार रहेगी कि संभव है आप अपने परिजनों की उपेक्षा कर बैठें। अचानक से पुराना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी नए विपरित लिंगी मित्र से दीर्घकालीन मित्रता संभव है। जीवनसाथी से आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा और प्रणय संबंधों में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

मकर- मकर राशि वाले व्यक्तियों को आज काम अपने पारिवारिक मामलों से अधिक महत्वपूर्ण दिखायी देगा। संभव है इस चक्कर में ख़ास रिश्तों की उपेक्षा हो, जो तनाव को जन्म दे। वाणिज्यिक फ़ील्ड से जुड़े युवाओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। जेब गर्म रहेगी और उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे और बहुत संभव है कि दिन के अंत में मौज-मस्ती का प्रोग्राम बने।

कुंभ- दिन का आरंभ उलझन भरा होगा लेकिन अंत सुखद। इंजीनियरिंग की फ़ील्ड से जुड़े लोगों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। घर में किसी के विवाह आदि की ख़बर मिल सकती है। नए मेहमानों का आगमन संभव है। ज़ाहिर है, घर में हँसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा, लेकिन जनाब जेब पर राहु-केतु कुंडली मार कर बैठे रहेंगे यानी जेब हल्की रहेगी। कर्ज़ प्राप्ति के प्रयास विफल होंगे और इस वजह से आप तनावग्रस्त हो सकते हैं।

मीन- मीन रशि वालों में करिअर की दृष्टि से दिन उत्तम है। एक साथ जॉब के कई ऑफ़र आ सकते हैं लेकिन जनाब जेब ढीली रहेगी और पुराने कर्ज़ चुकाने के चक्कर में आप दूसरा कर्ज़ भी ले सकते हैं। घर में किसी नयी वस्तु के आने का योग है। रोमांस के लिए समय उत्तम है और किसी पुराने परिचित से मुलाक़ात संभव है।



934
ताजातरीन / What's Hot
लंदन में ‘फैसले’ की डीवीडी लांच
बट्ट ने यावर सईद को प्रबंधक बनाया
'प्रिंस' पर नही पड़ेगा आईपीएल का असर : तौरानी
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
बुलॉक के पति ने माफी मांगी
प्रतिबंध के बावजूद कंधमाल का दौरा करेंगे प्रवीण तोगड़िया
कश्मीर से 35,000 सैनिक हटाए गए : उमर अब्दुल्ला
कोशिशें नाकाम, 56 घंटे बाद ज़िंदगी से हारा सूरज
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
 जेनिफर लव हेविट को अकेले रहना नापसंद
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
 पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार