Remove Ad

Hindi Blog

Movie Blogs | Cricket Blogs | Jyotish Blogs | Investment Blogs | Hindi Blogs | Filmy2 Timepass | Hindi Songs | Bollywood Gossips

Sunday, March 25, 2007

एक नई शुरुआत : HindiBlogs.com

HindiBlogs.com एक बार फिर हाज़िर है बहुत-सी नई सुविधाओं और विशेषताओं के साथ। आशा है कि यह तेज़ी से फैलते हुए हिन्दी चिट्ठा जगत को आम लोगों तक पहुंचाने में अपना छोटा सा योगदान दे पाएगा। इन नई ख़ूबियों से लैस हिन्दीब्लॉग्स.कॉम को देखिए और अपनी अमूल्य राय दीजिए :
  • प्रत्येक पोस्ट के साथ उसकी पाठक-संख्या की जानकारी - जाने क्या है हिट और क्या है फ्लॉप
  • हिन्दीब्लॉग्स.कॉम की आरएसएस फ़ीड की सुविधा - प्रयोग करें अपना खुद का एग्रीगेटर
  • हर पोस्ट के साथ तारीख़ और समय - जाने क्या है नया
  • पुरानी पोस्ट्स को देखने की सुविधा - आज तक की सभी प्रविष्टियां आर्काइव में
  • पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ और बेहतर
  • MarathiBlogs.com की नई शुरुआत - मराठी पाठकों के लिए तेजतर्रार एग्रीगेटर
  • कई सारे बग फ़िक्सिज़ (और कई सारे नए बग्स भी ;-) )
  • ज्यादा पठनीय बनाने के लिए टैम्पलेट में कुछ परिवर्तन (परन्तु अभी भी भद्दे नीले रंग से मुक्ति नहीं)
मैं रवि रतलामी जी, जीतू भाई और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहूँगा, जिन्होंने HindiBlogs.com को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह सारे सुधार पिछले दो दिनों में किए गए हैं और मुमकिन है कि इस कारण कुछ बग रह गए हों। अगर आप कोई बग देखें तो कृपया ज़रूर बताएँ।

Labels: , , ,

If you're new here, you may want to subscribe to my RSS feed, or to check similar posts on Hindi Songs and Bollywood Gossips.

9 Comments:

  • बहुत खूब!! उत्तम प्रयास के लिये साधूवाद.

    By Blogger Udan Tashtari, at 5:10 AM  

  • बहुत अच्छा है। हम भी सुझाव देंगे। देख लें पहले कि क्या कमी है। लेकिन इसे जारी रखा जाये।

    By Blogger अनूप शुक्ला, at 7:53 AM  

  • अच्छा है। पाठक संख्या नहीं दिखाई दी। इसका रंग-रोगन भी बदलेगा क्या?

    By Anonymous अतुल शर्मा, at 1:20 PM  

  • भाई पाठक संख्या दिखाई नही दी. बाकि तो ठीक है!

    By Blogger Pankaj Bengani, at 6:09 PM  

  • प्रतीक,
    जानकर अच्छा लगा कि आप इसपर काम जारी रखे हुए हैं और इसे सुधारने का यत्न कर रहे हैं. आरएसएस फ़ीड की कमी दूर करने के लिए शुक्रिया.

    कुछ सुझाव हैं, मौका मिला तो ईमेल से भेजूँगा.

    By Blogger v9y, at 8:02 PM  

  • बड़ा ही तेज है आपका हिन्‍दी ब्‍लाग पॉंच मिनट मे ही आ गया, मेरी पोस्‍ट

    By Blogger mahashakti, at 10:47 PM  

  • बहुत बधाई, नए सुधार सराहनीय हैं।

    रिमाइंडर: आपसे सर्वज्ञ पर हिन्दीब्लॉग्स.कॉम के बारे में लिखने हेतु अनुरोध किया था। :)

    By Blogger Shrish, at 6:21 PM  

  • Hello,

    I was adviced that my blog has been added to marathiblogger and was asked to send the 'link' link back.

    Thank you, Puneet. Although I didn't quite understand the 'sending back link' part. What do I need to do exactly?

    By Blogger स्वाती आंबोळे, at 7:47 PM  

  • Thanks for visiting my blog, You too have done a great work

    I also want to ask you the same thing what Swati has asked.

    By Blogger HAREKRISHNAJI, at 1:25 PM  

Post a Comment

<< Home