Remove Ad

Hindi Blog

Movie Blogs | Cricket Blogs | Jyotish Blogs | Equity Blogs | Hindi Blogs | Filmy2 Timepass | Hindi Songs | Bollywood Gossips | Indian Blogs

Thursday, April 26, 2007

आ गया रंग-बिरंगा HindiBlogs.com

दोस्तों, हिन्दीब्लॉग्स.कॉम एक बार फिर हाज़िर है नए रूप-रंग के साथ। आख़िरकार इसने पुराने नीले रंग से पीछा छुड़ाने में क़ामयाबी पा ली है। हमारे पास इसके रूप और पठनीयता को लेकर क़ई सुझाव थे जिनमें से कुछ को मूर्त रूप देने का प्रयास किया गया है, जैसे कि इसके ख़ाके को तीन कॉलम की जगह दो कॉलम का कर दिया गया है, ताकि ब्लॉग पोस्ट्स के लिए ज़्यादा जगह मिल सके। मुख्यत: ये मनीष भाई के क़ीमती सुझावों का क्रियान्वयन है। फिर देर किस बात की, आप भी देखिए और सुझाव दीजिए - HindiBlogs.com.

Labels: , , ,

If you're new here, you may want to subscribe to my RSS feed.
Favorite Blogs: Hindi Songs | Bollywood Gossips | Vedic Astrology | Manoj Bajpayee's Blog.

15 Comments:

  • नया स्वरूप सुन्दर है। बेहतरीन प्रयास एवं मेहनत के लिये के लिये साधुवाद...।

    By Anonymous नितिन बागला, at 4:03 PM  

  • बधाई प्रतीक. अब इसमें एक कैलेण्डर भी डाल दो जिसमें कि उस दिन की सारी पोस्टें एक साथ दिखाई दें.

    उत्तम कार्य हेतु साधुवाद. और इसलिए भी कि इसमें तमाम हिन्दी चिट्ठे हैं - तथाकथित बैन वाले भी. आखिर असली इंटरनेट तो यही है.

    By Blogger Raviratlami, at 4:20 PM  

  • अच्‍छा लगा नया स्‍वरूप

    कल के अमर उजाला कैरियर पृष्‍ट पर हिन्‍द ब्‍लाग्‍स की चर्चा हुई थी, पढ़ कर अच्‍छा लगा था, इसकी सूचना मुझे एक मेरे मित्र ने दिया जो मेरे लेखों को अक्‍सा पढता है। और ब्‍लागिंग शब्‍द से परिचित है।

    पर पेपर कुछ सूचनाऐ गलत थी प्रतीक की जगह पुनीत छपा था। मानता हूँ यह सही था किन्‍तु उसमे यह लिखा था कि बे अन्‍डर ग्रेजुएट के छात्र है। यह बात कुछ हजम नही हुई।

    By Blogger mahashakti, at 6:07 PM  

  • बहुत बढिया । मुबारक हो । नया स्‍वरूप मन को सुहाना लगा ।

    By Blogger yunus, at 6:22 PM  

  • पहले से बहुत अच्छा लग रहा है। भारतीय हैं इसलिए यदि आप सुझाव नहीं भी माँगते तो भी मिल जाते।
    इस में दाईं ओर साइड बार नीचे खत्म हो जाती है और खाली जगह दिखाई देती है। सभी चिट्ठों के सबसे बाईं ओर पतली रंगीन पट्टी दिखाई देती है। ये अलग अलग रंग में है, ये रंग कुछ दर्शाते हैं या ये केवल डिज़ाइन है।

    By Anonymous अतुल शर्मा, at 6:39 PM  

  • मेरी समझ से सभी ब्लॉक्स के रंग कुछ हल्के हो जाएँ तो अधिक सुंदर लगेंगे।

    By Anonymous अतुल शर्मा, at 6:42 PM  

  • बधाई। मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि यह RSS फीड देने लगा है। सारे चिट्ठों की प्रविष्टियों की कुछ पंक्तियां तो रहती ही हैं जिससे यह सुविधा होती है कि उस प्रविष्टि को पढ़ा जाय या नहीं। नारद में यह सुविधा सारे चिट्ठों के लिये नहीं हो पयी हैै।

    By Blogger उन्मुक्त, at 7:58 PM  

  • बढ़िया है, बधाई!!

    By Blogger Udan Tashtari, at 8:19 PM  

  • Bahut badhiya :)

    By Blogger Debashish, at 10:39 PM  

  • शुक्रिया मेरे सुझाव को अमल में लाने के लिए । रंगों का संयोजन और भी बढ़िया हो सकता है । जैसा अतुल जी ने कहा हल्के shades का प्रयोग करें ।

    By Blogger Manish, at 10:52 PM  

  • प्रतीक, बहुत सही लग रहा है, कलर थोड़ा हल्के शैड के हो सकते हैं क्या। सबसे बढ़िया बात है कि इसमें सभी चिट्ठे की शुरू की चंद लाईनें दिख जाती हैं जो डिसाइड करने में मददगार साबित होती हैं। बधाई

    By Anonymous Tarun, at 5:01 AM  

  • मुझे लगता है- कुछ प्रमुख चिट्ठों को अलग से वर्गीकृत किया जाना चाहिए। नए-नए चिट्ठों के बीच प्रमुख चिट्ठों को पढ़ने में यह मददगार साबित हो सकता है।
    वैसे,नया लुक बहुत बढ़िया है-
    राकेश

    By Anonymous Anonymous, at 8:26 AM  

  • bahut acche,,

    By Blogger Nikhil Thite (infranik), at 4:23 PM  

  • एक बात और बताएँ इस एग्रीगेटर पर नए ब्लॉग के लिए जो फ़ीड माँगी गई है वो क्या है। किसी ब्लॉग की फ़ीड क्या है यह कैसे जानेंगे। क्या आप वर्डप्रेस डॉट कॉम और ब्लॉगर दोनों के समझा सकते हैं?

    By Anonymous अतुल शर्मा, at 8:39 PM  

  • वाह वाह नया रंग-रुप बहुत पसंद आया। सबसे अच्छी बात यह हुई कि तीन कॉलम की बजाय दो कॉलम कर दिया। अब पोस्टों के सारांश अच्छी तरह पढ़े जा सकते हैं, पहले घिचपिच सी मची रहती थी।

    नया रंग संयोजन अच्छा लगा।

    By Blogger Shrish, at 5:50 AM  

Post a Comment

<< Home