Remove Ad

Hindi Blog

Movie Blogs | Cricket Blogs | Jyotish Blogs | Investment Blogs | Hindi Blogs | Filmy2 Timepass | Hindi Songs | Bollywood Gossips

Monday, September 10, 2007

हिन्दी कॉमिक्स के शौक़ीनों के लिए

Famous Indian Coimcs Characters Chacha Chaudhary & Sabuशायद ही कोई हो जो बचपन में चाचा चौधरी, साबू, बिल्लू, पिंकी, नागराज, राम-रहीम जैसे कॉमिक पात्रों का दीवाना न रहा हो। बचपन में चंचल शरीर को केवल ये आकर्षक कॉमिक्स ही कुछ देर के लिए शांत बैठने पर मजबूर कर पाती थीं। तो एक बार फिर बचपन की यादों को ताज़ा कीजिए इन रोचक कॉमिक्स के साथ। राज कॉमिक्स की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं सुपर कमाण्डो ध्रुव, बांकेलाल और डोगा वगैरह की कई सारी कॉमिक्स बिल्कुल मुफ़्त। इंडियन कॉमिक्स से भी आप बहुतेरी हिन्दी कॉमिक्स डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही विशाल पटेल की वेबसाइट पर चाचा चौधरी की कई सारी कॉमिक्स पढ़ी जा सकती हैं। अगर आपको भी हिन्दुस्तानी कॉमिक्स का कोई ऑनलाइन स्रोत पता हो, तो कृपया ज़रूर बतलाएँ।

पढ़िए यह भी : भारतीय कॉमिक्स : चाचा चौधरी और साबू

यह पोस्ट लिखने के बाद एक कॉमिक मैंने भी पढ़ी... बांकेलाल की। मज़ा आ गया तुम्हारी कसम। किस तरह कनकच्चा ऋषि ने श्राप दिया, किस तरह बांकेलाल ने बजरबट्ट से पीछा छुड़ाकर कनकटा दैत्य को परास्त किया... एक बार फिर, मज़ा आ गया। :)

टैग:

Labels: , , , ,

If you're new here, you may want to subscribe to my RSS feed, or to check similar posts on Hindi Songs and Bollywood Gossips.

8 Comments:

  • हम पढ़ता हूँ राज कॉमिक्स, पिछले 15 वर्षों से पढ़ रहा हूँ, बीच में एकाध वर्ष नहीं पढ़ी लेकिन उस दौरान की काफी कॉमिक्स बाद में पढ़ डाली। हम तो किराए पर लाकर पढ़ता हूँ, कागज़ वाली में पढ़ने का जो मज़ा है वो ई-कॉमिक में नहीं है! :)

    By Anonymous Amit, at 1:25 PM  

  • वाह! बहुत अच्छी जानकारी दी... शुक्रिया :)

    By Blogger गरिमा, at 1:34 PM  

  • आबिद सूरती जी 'डब्बू जी' वाले का भी होमपेज है।

    By Anonymous अफ़लातून, at 1:40 PM  

  • अच्छे काम मे लगा रहे हो ,मतलब हमे पंगो से हटाने का ये आईडिया कहा से लाये..इसमे किसकिस की मिली भगत है अब तो हमारे पास ये जानने का समय भी नही होगा...:)

    By Blogger अरुण, at 1:53 PM  

  • खूब डांट खाई है अपन ने इन कॉमिक्स के नाम से भाई!!!

    शुक्रिया इस जानकारी को देने के लिए।
    वैसे अमित भाई सही कह रहे हैं, किराए से लाकर कॉमिक्स पढ़ने में जो मजा है वो इ-कॉमिक में कहां

    By Blogger Sanjeet Tripathi, at 2:50 PM  

  • just came across ur page ..
    u can check out list of all websites that gives links to download hindi comics here

    By Anonymous Nishu, at 9:02 PM  

  • और इस तरह से हम सभी के सपने पूरे होने लगे !

    By Anonymous Anonymous, at 5:33 PM  

  • hi, mai bachpan se comics ka bahut badaa fan rahaa hun.mere paas aaj bhi bahut si comics rakhi hui hai,kuch to bahut purani hai jo shayad hi aaj kahin mil paayen.wo adhiktar comics MANOJ comics ki hai jo bahut pahle aani bund ho chuki hai.un comics mai mujhe ANSAR AKHTAR ki comics to hud se jyada pasand hai,kyoki unki kahani mai vastvikta or suspance hota hae.aapko bhi wo comics padhni chahiyen par shayad aap ko woh ab na mil paayen lekin main aap ko woh comics padha sakta hun.comics padhne ke liye sumpark karen CHATT_DON@YAHOO.CO.IN
    don't miss it!!!kyaa
    or haan agar kisi ko ANSAR AKHTAR ke baare mai koi bhi jankari mile to mujhe zaroor bataen PLEASE!!!

    By Anonymous Anonymous, at 6:19 PM  

Post a Comment

<< Home