पुनर्जन्म के लिए बुद्ध को लेनी होगी चीन की इजाज़त
तिब्बत के प्रमुख लामा को बुद्ध का अवतार माना जाता है। हर मुख्य लामा अपनी मृत्यु से पूर्व उन संकेतों की घोषणा करता है, जिनके आधार पर तिब्बत में उसे फिर से पैदा होने पर खोजा जाता है। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। चीनी सरकार ने हाल में यह बयान जारी किया है – “बिना सरकारी अनुमति के तथाकथित जीवित बुद्ध यानी दलाई लामा का पुनर्जन्म असंवैधानिक और ग़ैरक़ानूनी है।” यह आदेश १ सितम्बर २००७ से प्रभावी होगा।यानी कि अब बेचारे दलाई लामा को तिब्बत में फिर से पैदा होने के लिए चीनी सरकार की अनुमति लेनी होगी और चीन की वामपंथी सरकार, जो धर्म में यक़ीन नहीं रखती, यह तय करेगी कि दलाई लामा को कब और कहाँ जन्म लेना होगा। दरअसल चीन की सरकार बुद्ध को फिर से पैदा नहीं होने देना चाहती है और इस परम्परा को हमेशा के लिए ख़त्म करना चाहती है, ताकि तिब्बत पर पकड़ को मज़बूत किया जा सके। देखते हैं लोकतांत्रिक भारत में रह रहे बुद्ध चीन की साम्यवादी सरकार का कैसे मुक़ाबला करते हैं?
टैग: buddha china reincarnation tibet dalai lama communism hindi हिन्दी
Labels: buddha, china, dalai lama, hindi, हिन्दी
If you're new , subscribe RSS feed OR Email Alerts.
Favorite: Hindi News | Hindi Movies/ Hindi Songs | Vedic Astrology | T20 Cricket in Hindi.
