Remove Ad

Hindi Blog on Movies, Songs n Music

Friday, January 11, 2008

Happy Birthday to You in Hindi

Do you want to wish your near & dear one on his/her birthday in true bollywood style. Then here’s the song sung by legendry Mohammad Rafi in 1967 blockbuster Farz that you can play now:



To read the lyric of this popular Hindi birthday song, visit this webpage.

क्या आप अपने किसी प्रिय को ख़ालिस बॉलीवुड शैली में जन्मदिन की मुबारकबाद देना चाहते हैं। तो फिर ऊपर दिया हुआ गाने का वीडियो प्ले करें। इस मशहूर हिन्दी जन्मदिन गाने के बोल पढ़ने के लिए यह वेब-पन्ना देखिए।

Labels: , , , , ,

Tuesday, December 25, 2007

Free Hindi Songs MP3 Download

If you are an ardent fan of bollywood music and hindi songs, you are at the right place. I’m gonna tell you about some excellent free resources, where you can download all your favorite songs from. So get ready to face the torrent of great Hindi music:

1. http://www.songs.pk/
2. http://www.cooltoad.com/
3. http://www.bollymp3songs.com/
4. http://www.holyplanet.com/

If you also know about any good website where Hindi songs can be downloaded from, please comment and let me know.

Related posts:
1. Free Download Bollywood Hindi Pictures (Do read the comments)
2. Download Hindi Songs & Music for Free
3. Online Bollywood Hindi Movies for Free


मुफ़्त डाउनलोड करें हिन्दी एमपी३ गाने

अगर आप बॉलीवुड संगीत और हिन्दी गानों के प्रशंसक हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। मैं आपको बताने वाला हूँ कई ऐसी मुफ़्त वेबसाइट्स के बारे में, जहाँ से आप अपने पसन्दीदा हिन्दी गाने डाउनलोड कर सकते हैं। तो तैयार हो जाएँ, आ रहा है ज़बरदस्त बॉलीवुड संगीत का तूफ़ान:

१. http://www.songs.pk/
२. http://www.cooltoad.com/
३. http://www.bollymp3songs.com/
४. http://www.holyplanet.com/

अगर आपको भी कुछ ऑनलाइन ठिकाने मालूम हों जहाँ से मुफ़्त में हिन्दी गाने डाउनलोड किए जा सकते हैं, तो कृपया ज़रूर बताएँ।

सम्बन्धित आलेख :
१. मुफ़्त डाउनलोड करें ऑनलाइन बॉलीवुड हिन्दी फिल्में (इस पोस्ट की टिप्पणियाँ ज़रूर देखिए)
२. पुराना बॉलीवुड गीत-संगीत
३. देखिए इंटरनेट पर हिन्दी फ़िल्में

टैग:

Labels: , , , , ,

Tuesday, December 19, 2006

Free Download Bollywood Hindi Songs & Music

Great Bollywood Actor & Singer Kishore KumarI’ve recently developed the taste for old classical and filmy Hindi music and songs. Old songs are usually more melodious and heart-touching. But the problem is that there’s no music library for old songs around, so I thought to google it and found really some very interesting websites. I’m a great fan of Kishore Kumar. And if you’re his torrid fan too, visit this website dedicated to this great personality. You’ll find almost all the songs of Kishore da here. Indian Screen has a huge collection of old songs. Even I got some very old songs dating back to the 1930’s, isn’t it amazing? These people have put a lot of hard work to collect and digitalize old songs. Do visit Indian Screen; if you are an ardent fan of old songs like me.

Cool Toad is another great site, where you’ll get most of the new and old songs. But first registration is required in order to access the vast database of this website. Here you’ll get all kind of music – pop, rock, punk, hip hop, jazz, country, hindi, english… everything you can think of. So don’t forget to add Cool Toad in your list of favorites. Enjoy.

हाल में मुझे पुराने हिन्दी गाने सुनने का नया-नया शौक़ पैदा हुआ है। अमूमन पुराने गाने ज़्यादा मधुर और हृदय-स्पर्शी लगते हैं। लेकिन दिक़्क़त यह है कि यहाँ आस-पास कोई ऐसी दुकान नहीं है, जहाँ पुराने गानों की कैसट या सीडी ख़रीदा जा सके। तो मैंने इस बारे में गूगलाने की सोची और वाक़ई कई बेहतरीन वेबसाइट्स मिलीं, जहाँ से पुराने गाने मुफ़्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं। मैं किशोर कुमार का बड़ा प्रशंसक हूँ। अगर आपका नाम भी उनके प्रशंसकों की फ़ेहरिस्त में शुमार करता है, तो इस महान व्यक्तित्व को समर्पित इस वेबसाइट को देखिए। यहाँ पर आप किशोर दा के सारे गाने पाएंगे।

इसके अलावा इण्डियन स्क्रीन पर भी पुराने गानों का बड़ा संग्रह है। यहाँ तक कि १९३० के ज़माने के भी कुछ बहुत पुराने हिन्दी गाने यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। है न कमाल? वाक़ई इन लोगों ने पुराने गानों को खोजने और उनके डिजिटलीकरण के लिए बहुत मेहनत की है। आप भी अगर मेरी तरह पुराने गानों के शौक़ीन हैं, तो इंडियन स्क्रीन देखना मत भूलिए।

कूल टोड भी एक और बढ़िया वेबसाइट है, जहाँ आपको ज़्यादातर नए-पुराने गाने मिल जाएंगे। लेकिन इस वेबसाइट के विशाल डाटाबेस को खंगालने के लिए पहले आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। यहाँ आपको हर तरीक़े का संगीत मिलेगा - पॉप, रॉक, पंक, हिप हॉप, जैज़, कण्ट्री, हिन्दी, अंग्रेज़ी... वो सब कुछ जिसके बारे में आप सोच सकते हैं। तो कूल टोड को भी अपनी पसन्दीदा साइट्स की सूची में जोड़ लीजिए। इन वेबसाइटों से गाने डाउनलोड कीजिए और एक बार फिर पुराने ज़माने में खो जाइए।

सम्बन्धित आलेख :
१. Record Streaming Music and Songs

Labels: , , ,