कुआलालंपुर, 30 जनवरी
मलेशिया में हिंदुओं के उत्सव थैपुसम के अवसर पर हजारों श्रद्धालु गुफा वाले मंदिर में जुटे। कुआलालंपुर के नजदीक गुफा में स्थित इस मंदिर तक जाने के लिए भक्तों ने लंबी चढ़ाई की।
हिंदू देवी पार्वती के बेटे और युद्ध के देवता मुरुगन के जन्मदिन के अवसर पर रंगारग समारोह में पर्यटक और भक्त सुबह से ही जुटने लगे थे।
करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने मुरुगन देवता की पूजा-अर्चना की और गालों और जीभ में कील चुभाकर अपनी भक्ति प्रदर्शित की। दूध चढ़ाने के लिए बहुत से श्रद्धालुओं ने 300 सीढ़ियों तक की चढ़ाई की।
थैपुसम त्योहार हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 10 महीने में एक बार मनाया जाता है। सामान्य कैलेंडर के अनुसार यह अवसर जनवरी के अंतिम में या फरवरी की शुरुआत में आता है।
भारत, सिंगापुर, मॉरिशस द्वीप समूह में भी यह उत्सव मनाया गया। जबकि मलेशिया के उत्तरी राज्य पेनाग में यह उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया।