HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
मीडिया पर बरसे, भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह

नई दिल्‍ली, 8 फरवरी

भारतीय हॉकी टीम के राष्‍ट्रीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने मीडिया के प्रति अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की है। हरेंद्र ने मुख्य कोच जोस ब्रासा से मतभेद और कप्तानी को लेकर विवाद की खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए मीडिया पर मनगढ़ंत बातें करने का आरोप लगाया। हरेंद्र ने अपील की है कि अपनी सरजमीं पर हो रहे विश्व कप से पहले टीम को विवादों में घसीटने की बजाय उसकी हौसलाअफजाई की जाए।

हरेंद्र ने कहा कि यह सब मीडिया की ओर से पैदा की गई मनगढंत बातें हैं। उन्‍होंने कहा कि ब्रासा और मेरे बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। हरेंद्र ने कहा कि वे पहले दिन से ही विदेशी कोच की वकालत करते चले आये हैं। भारतीय टीम के कोच ने कहा कि अगर इस तरह के विवाद में किसी तरह की कोई सच्‍चाई हुयी तो वे फौरन अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

राजपाल सिंह की जगह प्रभजोत सिंह को कप्तान बनाने की ब्रासा की घोषणा और हॉकी इंडिया द्वारा राजपाल की कप्तानी बरकरार रखने के मद्देनजर मीडिया के कुछ हलकों में इस बारे में भी खबरें थी कि दोनों कोचों के बीच मतभेद का असर टीम की तैयारियों पर पड़ रहा है।

हरेंद्र ने कहा कि देश में हॉकी का इतना बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है, ऐसे में हमें पॉजीटिव बातें करनी चाहियें। उन्‍होंने कहा कि मीडिया को टीम का हौसला बढ़ाने का काम करना चाहिये। मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुये उन्‍होंने कहा कि बजाये इसके कि खबर को सूत्रों के हवाले से कहा जाये, सीधा उस व्‍यक्ति का नाम लीजिये जो इस तरह की बातें फैला रहा है।



7159
ताजातरीन / What's Hot
पांडेय और कैलिस ने राजस्थान को 10 विकेट से रौंधा
संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
यूसुफ को मिली बांग्लादेश लीग में खेलने की इजाजत
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना
पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
Saina in top-five of world badminton rankings
'सुधा मूर्ति ने कन्नड़ फिल्म के लिए बेहतरीन दृश्य दिए'
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार