Feedback: feedback@hindilok.com
HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
ऋतु कुमार ऋतु की पाँच कविताएँ

ये ख़्वाब हैं मेरे
अँजुरी भर-भर पीता हूँ
पीता हूँ होंठों से
साँसों से पीता हूँ जिसे
वह
खुशबू है जीवन की
माँगता हूँ
सुझाव अपने दिल से
जाहिर करता हूँ चाहत
अपनी आत्मा से
कि
इसी जन्म में
कर लेना चाहता हूँ हर तमन्ना पूरी
यह जो उमड़ रहा है
मेरी आँखों में
सैलाब है जीवन का !

कुछ नहीं है यह
झुंझलाहट के सिवा

अजब है यह आदमी भी
कि होता है
उसे
हर रोज मरना
हर रोज जीना
कि एक दिन
जीने-मरने की इस भट्ठी में
तबाह कर डालता है
वह
अपना सब-कुछ
कि न होता है उसका जीना
न होता है उसका मरना
यहाँ तक कि
झोंक देता है वह खुद को भी
इसी भट्ठी में
न होता अगर
इस दुनिया में वह
तो इसी झुंझलाहट में
तबाह होनी थी
यह
अखिल दुनिया भी
जो उसकी नहीं थी !

जाने से पहले
जानता हूँ कि जाना है
कभी न लौटने के लिए
लेकिन जानता हूँ यह भी कि
नहीं होगी यह अन्तिम यात्रा भी
क्योंकि बदलनी होंगी अभी राहें
करनी होंगी यात्राओं के बाद
और भी यात्राएँ !                

जंगल से भी ज्यादा घना और अंधेरा होता है अकेलापन
यादें बहुत सुकून देती हैं
यदि छा जायें वे तुम्हारे ऊपर भीतर-बाहर कड़कती धूप में बादलों की तरह
फिर चाहे जितनी दूर हो जाना
अनुभव नहीं होती कोई थकावट
तुम सिर्फ अपने लिए ही
नहीं जीते
यदि छोड़ आये हो अपने पीछे किसी के लिए खट्ठी-मीठी
यादें
रात में अकेले
चलते समय
तुम्हें छू तक नहीं जाती अकेलेपन की घुटन
तुम्हारे मस्तिष्क में
बजता रहता है यादों का संगीत
तुम्हारी आत्मा में घुलती रहती है चाँद-सितारों की रोशनी
अच्छे-अच्छों को नहीं पता कि
सत्य से भी श्यादा चमकदार होता है यादों का अनुभव
अच्छे-अच्छों को नहीं पता कि
जंगल से भी श्यादा घना और अंधेरा होता है अकेलापन
ख़ासकर तब जब डूब रहा होता है किसी का हृदय अकेले में
और नहीं दिखता रोशनी का एक कण भी
मेरा मन जो डूबा है अवसाद में
धीरे-धीरे हो रहा है मृत्यु का अनुभव
ऐसे में नहीं है यादों के सिवा मेरा कोई सहारा
यादें ही हैं जो रख सकती हैं मुझे अपने में समेटकर सुरक्षित !

अदृश्य को बीतते हुए देखना
दिखती है तुम्हारी बढ़ती हुई उम्र
लेकिन नहीं दिखते तुम्हारे घटते हुए दिन !

 
कवि परिचय- ऋतु कुमार ऋतु
जन्म: 29 मार्च 1970 को एक छोटे से गाँव बख़्तावर खेड़ा में, संडीला से सम्ब (जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश में).
शिक्षा: मूलतः स्वाध्याय, औपचारिक शिक्षा वेफ रूप में, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से सिर्पफ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण.
सृजन: पिछले अट्ठारह वर्षों से अधिकांश प्रतिष्ठित, साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में कविताओं का निरंतर प्रकाशन.
निधन: 15 अगस्त 2009


1822
ताजातरीन / What's Hot
इमैनुअल अंगैरो के साथ काम नहीं करेंगी लोहान
Rapper Common to marry Serena Williams?
मप्र में एसएमएस से भविष्य निधि की जानकारी
Locking lips with Fanning was cool: Stewart
LA paparazzi disturbs Lohan's social life
चिली में 12 शक्तिशाली भूकंप
तेंदुलकर संयुक्त राष्ट्र के सद्भावना राजदूत
ढाका में खुला इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
सोनल मानसिंह का नाम उन चंद कलाकारों में शुमार है, जिन्हें ट्रेंड सेटर कहा गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित यह प्रख्यात नृत्यांगना फुर्सत के लम्हों में अपने बीते दिनों को कैसे याद करती हैं और बदलते दौर में शास्त्रीय संगीत को कहां खड़ा देखती हैं, यह टटोलने की कोशिश की कलिका जैन ने।
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
 गीतकारों-संगीतकारों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए : जावेद अख्तर
ज्योतिष
होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
होली नजदीक आ रही है और इसके साथ ही भांग की ठंडाई और भांग के पकोड़ों का स्वाद भी जल्दी ही मिलने वाला है। बहुत कम लोग ही भांग के स्वास्थ्य के लिए फायदों को जानते हैं। चिकित्सा भाषा में कैनाबिस सटाइवा कही जाने वाली भांग का आयुर्वेदिक उपचार में बहुत इस्तेमाल होता है।
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार
 शिव तांडव स्‍तोत्र
 सौरव के नेतृत्व में बढ़ेगी नाइट राइडर्स
 कष्ट हरे मां दुर्गा : नवरात्रि पर विशेष