लंदन, 10 फरवरी
पिछले सप्ताह लास वेगास में एलेक्स रीड से विवाह कर चुकीं मॉडल कैटी प्राइस ने खुलासा किया है कि वह अपने नए पति के बच्चे की मां बनने के लिए बेकरार हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कैटी को उम्मीद है कि वह इस साल गर्भवती हो जाएंगी।
प्राइस कहती हैं कि साल 2009 उनके लिए बहुत खराब रहा था लेकिन 2010 से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती होने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं।
गौरतलब है कि प्राइस पहले ही तीन बच्चों की मां हैं।