लंदन, 10 फरवरी
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और फिल्मकार जे. जे. एब्रैम्स 'मिशन: इम्पॉसिबल' श्रृंखला की चौथी फिल्म के लिए साथ में काम करेंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'मिशन: इम्पॉसिबल' की तीसरी फिल्म में क्रूज को निर्देशित कर चुके एब्रैम्स ने इस श्रृंखला की चौथी फिल्म के निर्देशन के लिए स्वीकृति दे दी है। क्रूज इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वह इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे।
'मिशन: इम्पॉसिबल' श्रृंखला की फिल्मों ने विश्वभर से 1.4 अरब डॉलर से अधिक का व्यवसाय किया है।