HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
नेपाल के माओवादियों के लिए 'रण' बनी प्रेरणा स्रोत

काठमांडू, 9 फरवरी

बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'शोले' पर बनी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की रीमेक फिल्म पर दो साल पहले नेपाल में सेंसर की कैंची चली थी लेकिन वर्मा की नई फिल्म 'रण' को यहां अलग तरह की लोकप्रियता मिल रही है। माओवादी नेता इस फिल्म को प्रेरणादायक मान रहे हैं।

नेपाल के पूर्व माओवादी छापमारों ने अपने 10 साल के 'पीपुल्स वार' के दौरान हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब यही छापामार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'रण' देख रहे हैं। बच्चन ने फिल्म में मीडिया के एक ऐसे किरदार की भूमिका की है जो चतुर राजनेताओं से जूझता है।

दैनिक समाचार पत्र कांतिपुर के मुताबिक पूर्व माओवादी वित्त मंत्री बाबूराम भट्टाराय और उनकी पत्नी व पूर्व पर्यटन मंत्री हिसिला यामी ने काठमांडू के गोपी कृष्ण मल्टीप्लेक्स में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान यह फिल्म देखी।

ऐसे समय में जब नेपाल के राजनेता एक नया संविधान बनाने में व्यस्त हैं तब माओवादी नेताओं ने खबरों और राजनीति के ताने-बाने में बुनी इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा व्यक्त की। खबरें और राजनीति माओवादी आंदोलन के दो प्रमुख तत्व हैं।

फिल्म शुरू होने के साथ कई माओवादी नेताओं ने मल्टीप्लेक्स में प्रवेश शुरू किया। इनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर नंदकिशोर पुन पसांग और चंद्रप्रकाश खनाल बलदेव व माओवादी सांसद तोप बहादुर रायामाझी और नेत्र बिक्रम चंद शामिल थे।

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले भट्टाराय ने कहा, "इस तरह की फिल्में हम राजनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं।" उन्होंने कहा कि यह फिल्म संदेश देती है कि राजनेताओं के ऊंचे पदों पर पहुंचने के लिए उनमें योग्यता होना जरूरी है।



7174
ताजातरीन / What's Hot
हेडन-रैना की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 5 विकेट से पीटा
एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी
भारत में विमान अपहरण के दोषियों को सजा-ए-मौत
Damian is the only man in my life: Pamela
'Love Sex Aur Dhokha': Film Review
अब लू से आसानी से लोहा लेंगे नंदकानन ज़ू के जानवर
मॉडल से सेलेब्रिटी फोटोग्राफर बनीं शीतल मल्लार
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
 जेनिफर लव हेविट को अकेले रहना नापसंद
 एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार