HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
शाहरुख ने कहा 'माई नेम इज खान' पर कोई असर नहीं

वाशिंगटन, 4 फरवरी

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उम्मीद है कि उनके प्रति शिवसेना की नाराजगी का असर उनकी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' पर नहीं पड़ेगा।

शाहरुख ने कहा, "अगर मेरे साथ कोई मसला है, तो उसे मेरे साथ सुलझाइए और मेरी विचारधारा के बारे में बात कीजिए।" वह इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार के लिए न्यूयार्क में हैं।

शाहरुख ने कहा, "जहां तक फिल्म का सवाल है, वह एक प्रासांगिक बात है। मेरे अनुसार वह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिस पर वे लोग अपना गुस्सा उतारें और मुझे उम्मीद है कि वे तथा कोई भी अन्य ऐसा नहीं करेगा। इंशाअल्लाह फिल्म रिलीज होगी और लोग उसे पसंद करेंगे।"

शिवसेना द्वारा शाहरुख के माफी नहीं मांगने की सूरत में फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालने संबंधी बयान के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा, "मेरे पास कोई जवाब नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि मेरी कही बात से 'माई नेम इज खान' का क्या वास्ता है।"

शाहरुख ने कहा, "आप जानते हैं कि 'माई नेम इज खान' सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है। यह काजोल और करन जौहर तथा 150 अन्य लोगों की भी फिल्म है, जिनकी आजीविका इस पर निर्भर है।"

उन्होंने कहा, "अगर उनका मेरे साथ कोई मसला है तो उन्हें इसे मेरे साथ सुलझाना चाहिए और मेरी विचारधारा की बात करनी चाहिए।"

शिवसेना द्वारा की जा रही अपनी आलोचना पर उन्होंने कहा, "दूसरों की बात पर मेरा कोई अख्तियार नहीं। मेरा अख्तियार सिर्फ अपने बयान पर है। और मैं जो कहता हूं और हर कोई किसमें यकीन रखता है..मैं सिर्फ यही कहता हूं कि हम भारतीय हैं और हर किसी को आजादी से जीने तथा अच्छे से रहने का हक है।"

उन्होंने कहा, "इसमें नया कुछ नहीं है। हमने कक्षा तीन में नागरिक शास्त्र में पढ़ा है और मेरे स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने तक माता-पिता ने मुझे यही सीख दी।"

शाहरुख ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर माजरा क्या है। मेरा मतलब है कि मैंने जो कहा, उसे कहने में क्या हर्ज है कि मेरे देश में हर किसी का स्वागत है और चाहे कला, संस्कृति, खेल, राजनीति या कुछ भी क्षेत्र हो, मैं बाहें फैलाकर उनका स्वागत करता हूं।"

उन्होंने कहा, "हमारे देश में हर किसी को अपनी मर्जी से काम करने का हक है। इसीलिए यह सबसे बड़ा लोकतंत्र है।"



7005
ताजातरीन / What's Hot
IPL : गंभीर-मन्हास के बूते पंजाब से जीती दिल्ली
16 साल बाद आस्ट्रेलिया ने जीता हॉकी विश्प कप
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आपराधिक शिकायत
युवाओं के लिए बनेगा ग्लोबल नॉलेज सेंटर
अब कुत्तों को निशाना बना रहे हैं नक्सली
अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन
Jogging Improves Sex Life
सायना आल इंग्लैण्ड बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
   
 
मनोरंजन
एनिस्टन ने बटलर के साथ रोमांस की खबरों को नकारा
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अभिनेत्री अपनी नई फिल्म 'द बाउंटी हंटर' के प्रचार के लिए फिल्म के सह-अभिनेता गेरार्ड बटलर के साथ समय बिता रही हैं।
 शकीरा को पसंद है खानाबदोश जिंदगी
 विवाह की योजना बना रहे हैं क्रूज, बारडेम !
 हनीमून की योजना बना रहे हैं हडसन, ओटूंगा
 आक्रामक फोटोग्राफरों से परेशान हैं लोहान
इंटरव्यू
खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
सोनल मानसिंह का नाम उन चंद कलाकारों में शुमार है, जिन्हें ट्रेंड सेटर कहा गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित यह प्रख्यात नृत्यांगना फुर्सत के लम्हों में अपने बीते दिनों को कैसे याद करती हैं और बदलते दौर में शास्त्रीय संगीत को कहां खड़ा देखती हैं, यह टटोलने की कोशिश की कलिका जैन ने।
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
 गीतकारों-संगीतकारों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए : जावेद अख्तर
ज्योतिष