HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
'3 इडियट्स' पर नहीं हुआ मंदी का असर

नई दिल्ली, 9 फरवरी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म '3 इडियट्स' हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म की सफलता ने पिछले वर्ष दो माह के दौरान मंदी और हड़ताल के चलते हुए नुकसान की भरपाई कर दी है।

देश के शिक्षा तंत्र पर कटाक्ष करने वाली फिल्म '3 इडियट्स' पिछले साल 25 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई थी और अब तक यह फिल्म दुनियाभर से 382 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है।

नोएडा में स्पाइस सिनेमा के मैनेजर अमित अवस्थी ने कहा, "फिल्म '3 इडियट्स' से पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। अब तक इस फिल्म से 1.6 करोड़ रुपये का सकल राजस्व प्राप्त हो चुका है। इस फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें थीं और ये सभी उम्मीदें पूरी हुई हैं।"

अवस्थी ने कहा, "इस फिल्म ने आमिर खान को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उनकी हर साल एक ही फिल्म आती है और वह बेहद सफल रहती है। दर्शक उनकी फिल्म का टिकट लेने को कितना भी पैसा चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।"

पिछले साल राजस्व की साझेदारी को लेकर निर्माताओं, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच दो महीने तक गतिरोध रहा था। इस गतिरोध के चलते हिंदी फिल्म उद्योग को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

निर्माताओं, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच यह गतिरोध पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ था। निर्माता सभी फिल्मों के राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा सीधे तौर पर लेना चाहते थे जबकि वितरक और मल्टीप्लेक्स मालिक प्रत्येक फिल्म की आय के आधार पर साझेदारी चाहते थे।

परिणामस्वरूप निर्माताओं ने चार अप्रैल से एक हड़ताल की घोषणा कर दी थी और इस दौरान एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। दोनों पक्षों के बीच नई राजस्व साझेदारी पर सहमति बन जाने के बाद ही यह हड़ताल समाप्त हुई थी।



7200
ताजातरीन / What's Hot
राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में दो और भारतीय पहुंचे
सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 55 रनों से पीटा
धाराप्रवाह तमिल बोलकर ऐश्वर्या ने सबको चौंकाया
एक परिवार जिसमें हैं 200 सदस्य
तिहाड़ के 201 कैदी एचआईवी पीड़ित
मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में तूफान
आईटीएफ से हर्जाना मांगेगा पाकिस्तान
बाबा रामदेव अगले लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार