HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
मुंबई में शिवसैनिकों ने सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की

मुंबई, 9 फरवरी

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंबई में उन सिनेमाघरों पर हमला कर दिया, जहां शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' प्रदर्शित की जाएगी।

मुंबई पुलिस ने फिल्म 'माई नेम इज खान' के निर्देशक को मंगलवार को ही आश्वस्त किया था कि फिल्म के प्रदर्शन में किसी प्रकार का व्यावधान नहीं आने दिया जाएगा लेकिन इसके एक घंटे के भीतर ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों पर हमला कर दिया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुलुंद स्थित मेहूल थियेटर पर हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने घाटकोपर स्थित श्रेयस थियेटर के बाहर भी हंगामा किया।

फिल्म 'माई नेम इज खान' मुंबई में 63 सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में प्रदर्शित की जाएगी। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कंजुरमार्ग, बांद्रा, खार और अन्य इलाकों में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मुलुंद से 12 और घाटकोपर व कांजुमार्ग से 24 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

मंगलवार को फिल्म के निर्देशक करन जौहर ने मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) हिमांशु राय से मुलाकात की थी। राय ने कहा था कि फिल्म के प्रदर्शन में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



7203
ताजातरीन / What's Hot
पांडेय और कैलिस ने राजस्थान को 10 विकेट से रौंधा
संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
यूसुफ को मिली बांग्लादेश लीग में खेलने की इजाजत
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना
पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
Saina in top-five of world badminton rankings
'सुधा मूर्ति ने कन्नड़ फिल्म के लिए बेहतरीन दृश्य दिए'
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार