HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
सितारे कहते हैं फिल्मों में भी चलेगा पेस का जलवा

टेनिस स्टार लिएंटर पेस उम्र को मात देते हुए लगातार सक्रिय हैं, और ताजा ग्रैंडस्लेम उनकी काबलियत को दर्शाता है। लेकिन, 37 साल के हो चुके लिएंटर अब खेल को कितना समय दे पाएंगे, उनके प्रशंसकों के जेहन में अब यही सवाल है। 37 साल की उम्र तो खेल से संन्यास लेने की होती है, तो क्या अब लिएंडर के संन्यास लेने का वक्त आ गया है?

जन्मकुंडली के आइने में देखें तो 17 जून 1973 को कोलकाता में जन्मे लिएंडर पेस का लग्न कन्‍या है और राशि धनु। शुक्र, केतु, सूर्य, बुध और शनि जन्मपत्री में खास स्थान यानी दशम स्थान पर विराजे हैं, जो उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में विशेष कर दिखाने की क्षमता देते हैं। हाल में राहु की महादशा में राहु के अंतर में उन्हें जीत मिली। उनकी कुंडली में राहु चतुर्थ में केन्‍द्र में स्थित है, यानी राहु की दशा उन्हें नये मुकाम तक ले जाएगी।

लिएंडर की कुंडली में शुक्र का धनेश एवं भाग्‍येश होकर दशम में स्थित होना उनका फिल्म जगत से संबंध होना निर्धारित करता है। वो बॉलीवुड की चमक दमक से प्रभावित रहेंगे। इस क्षेत्र से उनका करियर भी जुड़ सकता है और वो इसमें सफल भीर रहेंगे। प्रेम के मामले में भी लिएंडर पहले महिमा चौधरी से जुड़े। हालांकि, शादी रिया पिल्लई से हुई, जिनका भी बॉलीवुड से संबंध रहा है।

लेकिन, जिस सवाल का जवाब उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं, उसका जवाब जन्मकुंडली में 2011 है। लिएंटर 2011 के आखिर में खेल को अलविदा कह सकते हैं। वो मार्च 2010 के बाद से फिल्मों की तरफ रुझान दिखाएंगे। अभी की स्थिति में जुलाई 2011 तक वो खेल के क्षेत्र में कई सम्मान अर्जित करेंगे।



7113
ताजातरीन / What's Hot
हेडन-रैना की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 5 विकेट से पीटा
एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी
भारत में विमान अपहरण के दोषियों को सजा-ए-मौत
Damian is the only man in my life: Pamela
'Love Sex Aur Dhokha': Film Review
अब लू से आसानी से लोहा लेंगे नंदकानन ज़ू के जानवर
मॉडल से सेलेब्रिटी फोटोग्राफर बनीं शीतल मल्लार
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
 जेनिफर लव हेविट को अकेले रहना नापसंद
 एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार