उसने कहा
उसने कहा मुझसे कितना प्यार है
मैंने कहा सितारों का कोई शुमार नहीं
उसने कहा कि कौन तुम्हें है बहुत अज़ीज़
मैंने कहा दिल पर जिसका इख़्तियार है
उसने कहा कौन सा तोहफ़ा तुम्हें मैं दूँ
मैंने कहा वही शाम जो अभी तक उधार है
उसने कहा सैकड़ों ग़म ज़िन्दगी में हैं
मैंने कहा ग़म नहीं जब साथ ग़मगुसार है
उसने कहा साथ कहाँ तक निभाओगे
मैंने कहा जितनी ये साँस की तार है
उसने कहा मुझको यक़ीन आए किस तरह
मैंने कहा नाम मेरा ऐतबार है .......!!!!
If you're new here, you may want to check Hindi Portal or Hindi Movies/ Hindi Songs or subscribe to our email alerts.


3 Comments:
ये स्पॅम मेल तो लोगबाग सब्सक्राइब कर पढ़ेंगे.
बधाई.
ha ha ha...yeh kaafi achcha tha...yeh mat kahna ki tumne khud likha hai..
बहुत खूब श्रीमान ऐतबार
Post a Comment
<< Home