Remove Ad

Saturday, October 29, 2005

गांगुली पर चुटकुले

प्रश्न - गांगुली का सबसे पसन्दीदा पक्षी कौन सा है?
उत्तर - डक।


प्रश्न - आशावादिता की चरम सीमा क्या है?
उत्तर - गांगुली का सनस्क्रीन क्रीम चेहरे पर लगाकर बल्लेबाज़ी के लिये जाना।


हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका था। जैसी की उम्मीद थी, माहौल जोश से भरा हुआ था। भारत ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। जैसी आशंका थी, बहुत कम स्कोर पर ही तीन बल्लेबाज़ पैवेलियन लौट गये। तभी ड्रेसिंग रूम में गांगुली के लिये एक फोन कॉल आया। टीम मैनेजर ने फोन उठाया।
आवाज़: हलो! मैं गांगुली का दोस्त बोल रहा हूँ। क्या मैं उससे अभी बात कर सकता हूँ?
टीम मैनेजर: माफ़ कीजिए! वो अभी-अभी बल्लेबाज़ी करने के लिये क्रीज़ पर गये हैं।
आवाज़: कोई बात नहीं, मैं होल्ड कर लेता हूँ।


ऑक्सफोर्ड ने जोड़ा डिक्शनरी में एक नया शब्द
सितम्बर 21, 2005
लन्दन प्रेस विज्ञप्ति (21 सित.): अंग्रेज़ी vocabulary के लिये एक और नया मील का पत्थर, नया शब्द गांगुली अंग्रेज़ी शब्दकोश में जोड़ा गया। लन्दन प्रेस विज्ञप्ति यह आधिकारिक तौर पर घोषित करती है कि गांगुली शब्द को अंग्रेज़ी भाषा में अपना लिया गया है। यह नया शब्द एक संज्ञा है, जोकि प्रोफेशनल जीवन में एक निश्चित आचरण को दर्शाता है।
इस शब्द का एक उदाहरण है:
His attendance in office is ganguly.
इसका अर्थ है कि वह ऑफिस में आता है और तत्काल ऑफिस से चला जाता है।


प्रश्न - सौ मीटर की रेस और गांगुली की पारी में क्या समानता है
उत्तर - दोनों ही घटनाएँ बराबर वक्त लेती हैं।


प्रश्न - आप गांगुली से नम्रता पूर्वक "get out" कैसे कह सकते हैं?
उत्तर - गांगुली से बल्लेबाज़ी करने का अनुरोध करके।

(http://www.ihateganguly.com/
से)

If you're new here, you may want to check Hindi Portal or Hindi Movies/ Hindi Songs or subscribe to our email alerts.

4 Comments:

Blogger संजय बेंगाणी said...

स्पाम मेल हमे भी बहूत आते है, परंतु ऐसे सज्जा कर परोसने का विचार तक नहीं आया.
मजेदार विचार है, लगे रहो. वैसे गांगुली के ब्लोग का पत्ता हो तो बताना, अब काफी लिख रहे होगें. समय ही समय है भाई ;)

-संजय बेंगानी

4:11 PM, October 29, 2005  
Blogger ChiragMehta said...

Ganguly ki Gilli udi

12:36 PM, January 03, 2006  
Blogger Manish said...

wah bhai behad maza aaya ye chutkule padh ke!:)

10:12 PM, March 30, 2006  
Anonymous Rat said...

Kya fadtus hai ye chutakula
????????????????

4:01 PM, March 07, 2007  

Post a Comment

<< Home